अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी (Adani Group Chairman Gautam Adani) अब दुनिया के रईसों की लिस्ट में 15वें नंबर पर आ गए हैं. ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) की ताजा लिस्ट में गौतम अदाणी, जिम वॉल्टन को पछाड़ते हुए 15वें पायदान पर आ गए हैं. इंडेक्स के मुताबिक- गौतम अदाणी की नेटवर्थ में एक दिन में 12 बिलियन डॉलर का उछाल आया है, जिसकी वजह से उनकी कुल दौलत (Net worth) 82.5 बिलियन डॉलर पहुंच गई है. मंगलवार तक गौतम अदाणी और जिम वॉल्टन की दौलत में ज्यादा फर्क नहीं था, दोनों की ही नेटवर्थ 70 बिलियन डॉलर थी. मगर बुधवार को ये फासला काफी बढ़ गया है.
एक हफ्ते में 4 पायदान की छलांग
BQ प्राइम में छपी रिपोर्ट के मुताबिक- गौतम अदाणी ने सिर्फ एक हफ्ते में 4 पायदान की छलांग लगाई है. अब सिर्फ मुकेश अंबानी ही इकलौते भारतीय हैं, जो गौतम अदाणी से ऊपर के पायदान पर हैं. मुकेश अंबानी 91.4 बिलियन डॉलर की वेटवर्थ के साथ 13वें नंबर पर हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज

अदाणी ग्रुप के शेयरों में जोरदार तेजी का फायदा
बीते हफ्ते से ही अदाणी ग्रुप के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है, बीते 6 सेशन में देखें तो अदाणी ग्रुप के मार्केट कैप में 5.6 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हो चुका है, ग्रुप का कुल मार्केट कैप 15 लाख करोड़ रुपये के पार निकल चुका है. यही वजह है कि गौतम अदाणी की दौलत में इतना बड़ा उछाल आया है.
अदाणी ग्रुप के शेयरों में तेजी क्यों?
इस साल की शुरुआत में गौतम अदाणी दुनिया के तीसरे सबसे रईस व्यक्ति थे, लेकिन हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद अदाणी ग्रुप के शेयरों में जोरदार गिरावट आई और गौतम अदाणी रईसों की लिस्ट में 25वें पायदान तक फिसल गए. लेकिन सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान कोर्ट का SEBI की जांच पर भरोसा करना और हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को सच नहीं मानना अदाणी ग्रुप के लिए एक अच्छा संदेश रहा. सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई खत्म हो चुकी है और कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है.
अमेरिका की ओर से भी अदाणी पोर्ट्स पर लगाए गए कॉर्पोरेट फ्रॉड के आरोपों को बेतुका करार दिया गया, जिससे निवेशकों का भरोसा अदाणी ग्रुप पर बढ़ा है. पाइपर सेरिका एडवाइजर्स के पोर्टफोलियो मैनेजर अभय अग्रवाल का कहना है कि बुरा वक्त अब बीत चुका है, हम हिंडनबर्ग के बारे में अब नहीं सुनेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं