अभिनेता गोविंदा मंगलवार को अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गलती से गोली चलने के कारण घायल हो गए हैं. ये हादसा सुबह 4 बजकर 45 मिनट पर हुआ है. कहा जा रहा है कि गोविंद पिस्तौल को केस में रख रहे थे. तभी गोली गलती से चल गई और उनके बाएं पैर में घुटने के पास जाकर लग गई. गोली की आवाज सुनकर घर पर मौजूद लोग उनके पास पहुंचे और तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया. जहां पर उनके पैर से गोली निकाली गई और अब वो खतरे से बाहर हैं. हालांकि अभिनेता अभी होश में नहीं आए हैं. मुंबई के क्रिटी केयर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अभिनेता तड़के करीब चार बजकर 45 मिनट पर अपने जुहू स्थित आवास से निकलने वाले थे तभी रिवॉल्वर से गलती से गोली चल गयी जो उनके पैर में लगी. अभिनेता ने कोई शिकायत दर्ज नहीं करायी है. उन्होंने बताया कि गोविंदा (60) को इलाज के लिए नजदीकी ‘क्रिटीकेयर अस्पताल' ले जाया गया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कोलकाता जाने की कर रहे थे तैयारी
अभिनेता के प्रबंधक ने कहा, ‘‘हमें कोलकाता में एक कार्यक्रम के लिए सुबह छह बजे उड़ान भरनी थी और मैं हवाई अड्डा पहुंच गया था. गोविंदा जी अपने घर से हवाई अड्डे के लिए निकलने वाले ही थे कि तभी यह दुर्घटना हो गयी.'' उन्होंने बताया, ‘‘रिवॉल्वर अलमारी में रखते समय गलती से गिर गयी और उससे गोली चल गयी. ईश्वर की कृपा रही कि गोविंदा जी को सिर्फ पैर में चोट लगी और कोई गंभीर स्थिति नहीं है.''
क्रिटि केयर अस्पताल में भर्ती हैं अभिनेता गोविंदा, देखें ग्राउंड से @anantbhatt37 | @RajputAditi | @sujata_dwivedi | #Govinda | #Mumbai pic.twitter.com/UgLYEm9o6Y
— NDTV India (@ndtvindia) October 1, 2024
गोविंदा के साथ हुई इस घटना की जानकारी सामने आते ही उनके फैंस काफी परेशान हो गए. लोग उनकी सलामती के लिए दुआ और प्रार्थना कर रहे हैं.
गोविंदा के भतीजे विनय आनंद ने बताया कि गोविंदा अब खतरे से बाहर हैं और उनकी तबीयत काफी बेहतर है.
इसी बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी गोविंदा का हालचाल जानने के लिए उनसे फोन पर बातचीत की और उनकी अच्छी रिकवरी के लिए शुभकामनाएं दी. इसके अलावा मुख्यमंत्री ने हॉस्पिटल को गोविंदा की देखभाल सर्वोत्तम तरीके से करने के लिए निर्देश भी दिए.
बता दें कि गोविंदा ने कई फिल्मों में शानदार अभिनय किए हैं. वह 'कुली नंबर 1', 'हीरो नंबर 1', 'छोटे सरकार', 'हद कर दी आपने' जैसी फिल्मों में बतौर मेन लीड काम कर चुके हैं. बीते 5 सालों से वह फिल्मों से दूर हैं. वर्तमान में वह राजनीतिक दल शिवसेना के साथ हैं इससे पहले वो कांग्रेस में थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं