विज्ञापन

VIDEO: गोविंदा के इवेंट में जमकर हंगामा, एक्टर के बाउंसर्स ने की धक्का-मुक्की, एक्टर को करना पड़ा बीच-बचाव

गोविंदा का एक इवेंट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. स्टेज पर मॉडल के साथ उनके डांस के बीच उस वक्त माहौल गरमा गया, जब इवेंट में पैपराजी और बाउंसर्स के बीच बहस शुरू हो गई.

VIDEO: गोविंदा के इवेंट में जमकर हंगामा, एक्टर के बाउंसर्स ने की धक्का-मुक्की, एक्टर को करना पड़ा बीच-बचाव
गोविंदा के इवेंट में पैपराजी से भिड़े बाउंसर्स! देखें पूरा मामला

90 के दशक में अपने डांस और कॉमिक टाइमिंग से बॉलीवुड पर राज करने वाले गोविंदा एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. हालांकि इस बार वजह कोई नई फिल्म नहीं, बल्कि एक इवेंट में हुआ हंगामा और उनका वायरल डांस वीडियो है. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियोज में गोविंदा स्टेज पर मॉडल्स के साथ पुराने अंदाज में डांस करते नजर आ रहे हैं. फैन्स को उनका वही पुराना ‘चीची स्टाइल' काफी पसंद आया, लेकिन इसी इवेंट में कुछ ऐसा भी हुआ जिसने पूरा ध्यान अपनी तरफ खींच लिया.

ये भी पढ़ें: ये थी देश की पहली एडल्ट फिल्म, इस हीरोइन ने किया था काम, खुद ही नहीं देख पाई थी फिल्म

पैपराजी और बाउंसर्स के बीच विवाद

दरअसल, इवेंट के दौरान पैपराजी और बाउंसर्स के बीच बहस हो गई. वीडियो में कुछ फोटोग्राफर्स को नाराज होते देखा गया, जबकि दूसरी तरफ सिक्योरिटी स्टाफ उन्हें पीछे हटाने की कोशिश करता नजर आया. देखते ही देखते माहौल गर्म हो गया और वहां मौजूद लोग भी शोर मचाने लगे. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है.

गोविंदा के दखल से सुलझा झगड़ा

इस इवेंट की शुरुआत में  गोविंदा स्टेज पर अपने ही अंदाज में मस्ती करते दिखाई दिए. ब्लैक आउटफिट और कैप में उनका लुक फैन्स को काफी पसंद आया. कई यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में लिखा कि “गोविंदा आज भी वही एनर्जी रखते हैं.”  लेकिन इसी दौरान कुछ पैपराजी फोटोग्राफर्स और इवेंट के सिक्योरिटी स्टॉफ के बीच खासी बहस हो गई. देखते ही देखते माहौल काफी गरमा गया. ऐसे में गोविंदा खुद ही वहां पहुंचे और दोनों ही तरफ के लोगों को अपने खास अंदाज में समझाया और मना लिया. गोविंदा ने जिस तरह से इस विवाद को दखल देकर मामले को शांत करवा लिया उसकी भी सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है. 

गोविंदा पिछले कुछ समय से फिल्मों में कम नजर आए हैं. हालांकि, उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के साथ उनका कथित विवाद कई बार मीडिया की सुर्खियां बन चुका है. जाहिर है कि गोविंदा फिलहाल अपने करियर के बेहतरीन दौर से नहीं गुजर रहे हैं. लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग आज भी काफी मजबूत मानी जाती है. यही वजह है कि उनका कोई भी वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगता है. इस बार भी लोगों की नजर सिर्फ उनके डांस पर नहीं, बल्कि पूरे इवेंट में हुए ड्रामे पर टिक गई.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com