बॉलीवुड में स्टार्स के बीच कॉम्पिटिशन कोई नई बात नहीं है, लेकिन 90 के दशक में ये मुकाबला कुछ ज्यादा ही दिलचस्प हुआ करता था. उस दौर में गोविंदा की फिल्में लगातार हिट हो रही थीं और उनका स्टारडम अपने पीक पर था. हर तरफ सिर्फ गोविंदा का ही जलवा नजर आता था. इसी बीच उन्होंने एक इंटरव्यू में शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान और अजय देवगन जैसे उभरते सितारों को लेकर ऐसा बयान दे दिया था, जिसे सुनकर उस समय भी लोग चौंक गए थे और अब जब ये पुराना वीडियो फिर से वायरल हो रहा है तो सोशल मीडिया पर फैंस के बीच नई बहस छिड़ गई है.
ये भी पढ़ें: Border 2 Box Office Collection Day 24: भारत-पाक मैच भी नहीं रोक सका सनी देओल की दहाड़, 24वें दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़
खान स्टार्स पर जताया था शक
अपने करियर के गोल्डन पीरियड में गोविंदा ने इंटरव्यू के दौरान कहा था कि देखना ये खान स्टार्स कितने समय तक टिकते हैं. उन्होंने साफ तौर पर कहा था कि स्टार बनना आसान है लेकिन लंबे समय तक बने रहना सबसे मुश्किल काम होता है. आमिर, सलमान और शाहरुख को लेकर दिया गया ये बयान उस वक्त काफी चर्चा में रहा था.
अमिताभ बच्चन को लेकर भी कही थी बात
इतना ही नहीं गोविंदा ने उस दौर में अमिताभ बच्चन के करियर पर भी टिप्पणी कर दी थी. उन्होंने कहा था कि पिछले कई सालों में अमिताभ बच्चन की कोई बड़ी हिट नहीं आई है. उस समय बिग बी अपने करियर के डाउन फेज से गुजर रहे थे और इंडस्ट्री में नए स्टार्स तेजी से जगह बना रहे थे.
At his peak, Govinda once questioned the longevity of Shah Rukh Khan, Aamir Khan, Salman Khan and Ajay Devgn.
— Nethu🇱🇰 (@gaurup123) February 14, 2026
But cinema and life don't always move according to personal whims. Stardom isn't just about peak moments; it's about reinvention, resilience, and surviving the long run.… pic.twitter.com/oNkomqEDOH
वक्त ने बदल दी कहानी.
आज वक्त पूरी तरह बदल चुका है. शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि ग्लोबल लेवल पर सुपरस्टार बन चुके हैं. इनकी फिल्मों का क्रेज आज भी बॉक्स ऑफिस पर साफ नजर आता है. ऐसे में गोविंदा का ये बयान अब लोगों को काफी दिलचस्प लग रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं