विज्ञापन

मां से बेहद प्यार करते थे गोविंदा, पैर धोकर पिया पानी, भांजे ने सुनाया भावुक कर देने वाला किस्सा

गोविंदा के भांजे विनय आनंद ने इंटरव्यू में खुलासा किया कि एक बार नानी के जन्मदिन पर गोविंदा ने अपनी मां के पैर धोकर उस पानी को पी लिया था और कई फिल्मों के ऑफर भी ठुकरा चुके हैं.

मां से बेहद प्यार करते थे गोविंदा, पैर धोकर पिया पानी, भांजे ने सुनाया भावुक कर देने वाला किस्सा
मां के लिए गोविंदा ने किया ऐसा काम, विनय आनंद के खुलासे से हर कोई हैरान

90 के दशक में बॉलीवुड में अगर किसी स्टार का जादू सबसे ज्यादा सिर चढ़कर बोलता था, तो वो थे गोविंदा, जिनकी मौजूदगी ही फिल्म को हिट बनाने के लिए काफी मानी जाती थी. उनकी कॉमिक टाइमिंग, जबरदस्त डांस मूव्स और फुल ऑन एंटरटेनमेंट वाला अंदाज ऐसा था कि दर्शक थिएटर से हंसते हुए ही बाहर निकलते थे. बड़े-बड़े स्टार्स भी उनके स्टाइल और डांस स्टेप्स को देखकर खुद में बदलाव करने लगे थे. लेकिन अब वक्त ने करवट ली है और आज गोविंदा अपने करियर से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं. कभी शादी पार्टियों में उनकी परफॉर्मेंस की खबरें आती हैं तो कभी पत्नी सुनीता आहूजा संग रिश्ते को लेकर अफवाहें सुर्खियां बना देती हैं.

ये भी पढ़ें: 'घूसखोर पंडत' के बाद अब 'यादव जी की लव स्टोरी' पर विवाद, जानें क्यों हो रहा है फिल्म का विरोध

गोविंदा ने किया ऐसा काम, सब रह गए हैरान

अब गोविंदा के भांजे और एक्टर विनय आनंद ने अपने स्टार मामा को लेकर एक ऐसा किस्सा शेयर किया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो रहा है. अपने हालिया इंटरव्यू में विनय ने बताया कि जब गोविंदा अपने करियर के टॉप पर थे, तब देशभर में उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग थी. उन्होंने बताया कि जो एक्टर्स डांस नहीं कर पाते थे, उन्होंने भी गोविंदा को देखकर डांस सीखना शुरू कर दिया था. विनय ने घर का एक इमोशनल पल याद करते हुए कहा कि नानी के जन्मदिन पर गोविंदा ने उनके पैर धोए और उस पानी को पी लिया था.

मां की बात मानकर ही की थी शादी

गोविंदा अपनी मां निर्मला देवी के बेहद करीब रहे हैं. उनकी पत्नी सुनीता आहूजा भी कई बार कह चुकी हैं कि हर मां को गोविंदा जैसा बेटा मिलना चाहिए. कहा जाता है कि गोविंदा ने अपनी मां की इच्छा का सम्मान करते हुए ही सुनीता से शादी की थी. यही वजह है कि उनका मां के प्रति सम्मान और प्यार अक्सर चर्चाओं में बना रहता है.

फिल्मों और इवेंट्स के कई ऑफर कर चुके हैं रिजेक्ट

विनय आनंद ने बातचीत में अपनी हल्की नाराजगी भी जाहिर की. उन्होंने बताया कि उन्होंने कई बार गोविंदा को फिल्मों और इवेंट्स के ऑफर दिए, लेकिन उन्होंने उन्हें करने से मना कर दिया. विनय ने कहा कि उनकी और गोविंदा की उम्र में 14 साल का अंतर है और वो उन्हें पिता समान मानते हैं. उन्होंने ये भी कहा कि उन्होंने कभी ये जानने की कोशिश नहीं की कि मामा ने इतने मौके क्यों ठुकराए, क्योंकि वो उनकी निजी जिंदगी में दखल नहीं देना चाहते थे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com