Maharashtra Government: शिवसेना नेता और महाराष्ट्र के भावी मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के पुत्र आदित्य ठाकरे ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात कर उन्हें अपने पिता के शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित किया. आदित्य पहले सोनिया गांधी के आवास पहुंचे और फिर उन्होंने मनमोहन सिंह से भेंट की. मुलाकात के बाद आदित्य ने कहा कि उन्होंने भेंट की है, क्योंकि इन दोनों नेताओं के मार्गदर्शन और आशीर्वाद की जरूरत है. सूत्रों के मुताबिक आदित्य ने महाराष्ट्र में अपने पिता के नेतृत्व में सरकार गठन के लिए सहयोग को लेकर सोनिया का आभार प्रकट किया और उन्हें गुरुवार की शाम मुंबई में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित किया.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
सूत्रों का कहना है कि अभी दोनों नेताओं के शपथ ग्रहण में शामिल होने को लेकर अंतिम निर्णय नहीं हुआ है, हालांकि कुछ खबरों में कहा गया है कि दोनों नेता सम्भवतः शपथ ग्रहण में शामिल नहीं हों. शपथ ग्रहण समारोह में अहमद पटेल सहित कांग्रेस के कई नेता शामिल हो सकते हैं. गौरतलब है कि गुरुवार को उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. उनके साथ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस के कुछ नेता भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. राज्य में तीनों पार्टियां मिलकर नई सरकार बना रही हैं.
Maharashtra News: आखिर कैसे हुई अजित पवार की वापसी? घर की महिलाओं ने संभाली बागडोर और...
'महाराष्ट्र में सिर्फ एक डिप्टी सीएम होगा'
महाराष्ट्र में सिर्फ एक ही डिप्टी सीएम होगा, वह भी NCP के कोटे से. NCP नेता प्रफुल्ल पटेल (Praful Patel) ने बताया कि तीनों पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं की बैठक में यह तय किया गया है कि महाराष्ट्र में एक ही डिप्टी सीएम होगा और वह एनसीपी का होगा. इसके अलावा कांग्रेस को स्पीकर का पद देने पर भी सहमति बनी है. प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि गुरुवार को उद्धव ठाकरे के साथ हर दल के एक-दो मंत्री शपथ लेंगे.
VIDEO: महाराष्ट्र में गुरुवार को होगी उद्धव ठाकरे की ताजपोशी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं