विज्ञापन

दिव्यांग छात्र ने जन्मदिन की कुछ ऐसे दी बधाई की भावुक हो गईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, देखें वीडियो 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिख रहा है कि वह किस तरह से छात्रा के गाने को सुनकर भावुक हो गई हैं.

दिव्यांग छात्र ने जन्मदिन की कुछ ऐसे दी बधाई की भावुक हो गईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, देखें वीडियो 
अपने जन्मदिन पर भावुक हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
नई दिल्ली:

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज जन्मदिन है. इस खास मौक पर उन्होंने देहरादून के राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान के छात्रों के साथ कुछ वक्त बिताया. राष्ट्रपति मुर्मू के जन्मदिन के मौके पर इस संस्थान के छात्रों ने खास कार्यक्रम का आयोजन किया. राष्ट्रपति मुर्मू इन दिव्यांग छात्रों की प्रस्तुति को देखकर भावुक हो गईं. 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के भावुक होने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिख रहा है कि वह मंच पर बैठी हैं और उनके जन्मदिन के मौके पर दिव्यांग स्कूल के छात्र उनके लिए बॉलीवुड का मशहूर गाना गा रही हैं. इस गाने को सुनते ही राष्ट्रपति इतनी भावुक हो गईं कि उनके आंखों से आसूं छलक गए. 
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com