Kab hai ashadh ekadashi 2025 : एकादशी व्रत का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है. यह व्रत माह में दो बार रखा जाता है. एक कृष्ण पक्ष और दूसरा शुक्ल पक्ष में. यानी साल में कुल 24 एकादशी तिथि पड़ती है. वहीं, अधिकमास होता है, तो इसकी संख्या 26 हो जाती है. आपको बता दें कि सभी एकादशी अपने नाम के अनुसार भक्तों को फल देती हैं. इन एकादशी व्रत के प्रभाव से व्यक्ति को संसार के सभी सुख और वैभव प्राप्त होते हैं. साथ ही मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है. इस साल आषाढ़ माह की एकादशी तिथि को लेकर लोगों में भ्रम बना हुआ है. ऐसे में हम आपको इस लेख में योगिनी एकादशी की सही तिथि, पूजन का मुहूर्त,भद्रा कब से कब तक है और पारण कितने बजे किया जाएगा, विस्तार से बताने जा रहे हैं.

गर्मियों में जा रहे हैं ऋषिकेश घूमने तो इन 5 मंदिरों का जरूर करें दर्शन, आपकी यात्रा हो जाएगी शुभ
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
कब है योगिनी एकादशी - Yogini ekadashi 2025
पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 21 जून सुबह 7 बजकर 18 मिनट से शुरू होकर 22 जून को सुबह 4 बजकर 27 मिनट तक रहेगा. उदयातिथि पड़ने के कारण यह व्रत कल यानी 21 जून दिन शनिवार को रखा जाएगा.

योगिनी एकादशी भद्रा का साया - Yogini ekadashi bhadra timing 2025
हिन्दू पंचांग के अनुसार, एकादशी पर भद्रा का साया सुबह 5 बजकर 24 मिनट से सुबह 7 बजकर 18 मिनट तक रहेगा.
योगिनी एकादशी पूजन मुहूर्त - Yogini ekadashi pujan muhurat 2025
योगिनी एकादशी की पूजा के लिए उत्तम मुहूर्त सुबह 4 बजकर 4 मिनट से सुबह 4 बजकर 44 मिनट तक रहेगा. वहीं, अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 55 मिनट से दोपहर 12 बजकर 51 मिनट तक रहेगा. अमृत काल दोपहर 1 बजकर 12 मिनट से दोपहर 2 बजकर 41 मिनट तक रहेगा.

योगिनी एकादशी पारण समय
आषाढ़ एकादशी का पारण 22 जून को किया जाएगा. आप दोपहर 1 बजकर 47 मिनट से शाम 4 बजकर 35 मिनट तक पारण कर सकते हैं.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं