विज्ञापन

पेट में थीं आलिया भट्ट, दिनभर में 100 सिगरेट पी गई थीं सोनी राजदान, सालों बाद किया चौंकाने वाला खुलासा

आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान भी छोटे पर्दे और बड़े पर्दे का नामी सितारा रही हैं. हाल में स्क्रीन के साथ बातचीत में उन्होंने बताया कि दोनों प्रेग्नेंसी के दौरान ही वह बड़े प्रोजेक्ट्स से जुड़ी थीं और प्रेग्नेंसी में काम करने का एक्सपीरियंस उनका कैसा रहा.

पेट में थीं आलिया भट्ट, दिनभर में 100 सिगरेट पी गई थीं सोनी राजदान, सालों बाद किया चौंकाने वाला खुलासा
सोनी राजदान ने बताया पेट में थी आलिया और पी डाली 100 सिगरेट!
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनी राजदान ने फिल्म और टीवी प्रोजेक्ट्स पर काम करने के दौरान अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में पता लगने पर बात की. उन्होंने बताया कि जब वह महेश भट्ट की 1993 की फिल्म 'गुमराह' की शूटिंग कर रही थीं तब वह अपनी छोटी बेटी आलिया भट्ट को जन्म देने वाली थीं. स्क्रीन के साथ एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी से जुड़ी कुछ दिलचस्प यादें शेयर कीं और बताया कि उस दौरान उनके साथियों और फिल्म की टीम ने उन्हें कैसे सपोर्ट किया.

1986 के शो 'बुनियाद' से टीवी पर डेब्यू करने वाली सोनी राजदान ने बताया कि इस सीरीज में काम करने के दौरान ही वह पहली बार प्रेग्नेंट हुई थीं. सोनी ने कहा, "मैं पहली बार 'बुनियाद' की शूटिंग के दौरान प्रेग्नेंट हुई थी." एक्ट्रेस ने आगे बताया, "सिप्पी परिवार मेरे साथ बहुत अच्छा था. मैं लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स के एक सुनसान इलाके में रहती थी, जहां सुबह शूटिंग पर जाने के लिए टैक्सी भी नहीं मिलती थी. हमारी शादी को अभी कुछ ही समय हुआ था और मेरे पास अपनी कार भी नहीं थी. वे मेरे लिए गाड़ी भेज देते थे, ताकि मुझे सुबह 6 बजे ट्रांसपोर्ट ढूंढने का स्ट्रेस न हो. उस समय लोखंडवाला बिल्कुल भी डेवलप्ड नहीं था. सेट पर भी उन्होंने मुझे सबसे अच्छा कमरा दिया और मेरा बहुत अच्छे से ख्याल रखा."

सोनी और फिल्म मेकर महेश भट्ट की पहली बेटी शाहीन भट्ट, 1988 में पैदा हुईं. कुछ साल बाद जब वह 1993 में रिलीज हुई फिल्म 'गुमराह' पर काम कर रही थीं, तब वह फिर से प्रेग्नेंट थीं. हालांकि फिल्म के कुछ सीन्स की शूटिंग के दौरान उन्हें पता ही नहीं चला कि वह आलिया को जन्म देने वाली हैं. सोनी ने हंसते हुए बताया, "मैं उस फिल्म में स्मोकिंग वाला सीन शूट कर रही थी और एक ही दिन में मैंने लगभग 100 सिगरेट पी ली थीं. मुझे बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि आलिया मेरे गर्भ में है. मैं स्मोकर नहीं हूं लेकिन उस समय मुझे सिगरेट की बहुत तलब लग रही थी." लंबे सक्सेसफुल करियर के बाद सोनी आज भी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिल हैं. उन्हें हाल में परिणीति चोपड़ा के साथ 'शक: ट्रस्ट नो वन' में देखा गया था.

यह भी पढ़ें: EXCLUSIVE: कड़ाके की ठंड में बर्फीले पानी में उतरे सलमान खान, मातृभूमि के सीन में जान डालने के लिए भाईजान ने लगा दी जान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Soni Razdan, Alia Bhatt, Ciggerette, Hindi News, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com