विज्ञापन

10 साल पुरानी फिल्म, एक सीन शूट करने में छलक गए थे आलिया भट्ट के आंसू, बचपन से जुड़े थे इसके तार

आलिया भट्ट ने टाइम्स से बातचीत करते हुए अपने करियर को लेकर कई बातें शेयर कीं. उन्होंने 10 साल पुरानी उस फिल्म का जिक्र छेड़ा जिसके एक सीन ने उन्हें वाकई तोड़ कर रख दिया था.

10 साल पुरानी फिल्म, एक सीन शूट करने में छलक गए थे आलिया भट्ट के आंसू, बचपन से जुड़े थे इसके तार
आलिया भट्ट ने बताया फिल्मी करियर का वो सीन जिसने उन्हें असल में रुला दिया था
Social Media
नई दिल्ली:

आलिया भट्ट हिंदी सिनेमा की टॉप स्टार्स में से एक हैं. उन्होंने अपने करियर में अलग अलग तरह की फिल्में की और अपनी परफॉर्मेंस से साबित किया है कि उनमें वो बात है जो उन्हें आज इस मुकाम पर पहुंचाती है. अपनी करियर चॉइसेस के बारे में टाइम्स स्टूडियो से बात करते हुए आलिया भट्ट ने बताया कि उनकी जिंदगी का अब तक का वो किरदार कौनसा था जिसने उन्हें वाकई तोड़ कर रख दिया और आंख से आंसू निकालने के लिए उन्हें ग्लिसरीन तक इस्तेमाल नहीं कर पड़ी. उनकी आंख से यूं ही झर झर आंसू बहने लगे.

आलिया ने कहा, डियर जिंदगी में एक सीन था जिसमें वह अपने बचपन के बारे में बात करती है. कियारा कहती है 'सच तो ये है कि हम उसे अपने पास रख ही नहीं सकते'. जब मैंने ये सीन परफॉर्म किया तो मैं वाकई टूट गई थी. मुझे इस किरदार में इमोशन लाने के लिए ग्लिसरीन नहीं लेनी पड़ी. ये सीन वन टेक में हो गया था. ऐसा लगा इस सीन ने मेरे अंदर किसी किसी चीज को कैद से आजाद कर दिया. क्योंकि मुझे लगता है कि हर किसी के अंदर उनके बचपन से जुड़ा कुछ ऐसा जरूर होता है जो उनके बड़े हो जाने तक रहता है.

आलिया ने कहा, लोगों को नहीं पता चलता कि उनके हर फैसले, हर बर्ताव, अहसास और हर एक मूव पर उसका असर होता है. मुझे ऐसा महसूस हुआ कि जैसे कि मैंने कुछ ऐसा दोबाया जिया है जिसने मुझे  हल्का महसूस करवाने में मदद की. ऑडियंस के बारे में मुझे नहीं पता लेकिन इस सीन के बाद मेरी आंखों में आंसू थे.

इस बातचीत में आलिया ने अपने करियर के अब तक के सबसे चैलेंजिंग और फिजिकली डिमांडिंग फिल्म के बारे में बताया. आलिया ने बताया कि उनकी अगली फिल्म लव एंड वार पिछले 10 साल में उनकी अब तक की सबसे फिडिकली डिमांडिंग फिल्म रही है. 

यह भी पढ़ें: Exclusive: फिल्मों से क्यों गायब हुए शरद कपूर? बताया 7 साल तक क्यों नहीं फेस किया कैमरा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Alia Bhatt, Dear Zindagi, Hindi News, Entertainment News, Bollywood News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com