महाराष्ट्र (Maharashtra) में रविवार को कोविड-19 (Covid-19) के 6479 नए मरीज सामने आए जबकि 157 मरीजों की मौत हो गई. राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक नए मामलों के बाद प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 63,10,194 हो गई वहीं महामारी से जान गंवाने वालों का आंकड़ा बढ़कर 1,32,948 हो गया. विभाग के मुताबिक प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान 4110 मरीज इस महामारी से ठीक हुए हैं और इन्हें मिलाकर अब तक संक्रमण से उबर चुके लोगों की संख्या बढ़कर 60,94,896 हो गई है. उन्होंने बताया कि प्रदेश में फिलहाल 78,962 मरीज उपचाराधीन हैं और स्वस्थ होने की दर 96.59 प्रतिशत है. मामलों में मृत्युदर 2.1 प्रतिशत है.
धमकाने वाली भाषा बर्दाश्त नहीं करेंगे : BJP विधायक के बयान पर CM ठाकरे का पलटवार
विभाग ने एक बयान में कहा कि मुंबई में संक्रमण के 328 नए मामले सामने आए जबकि 10 और मरीजों की मौत हो गई. यहां नए मामलों के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7,35,107 हो गई जबकि महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 15,899 हो गई. मुंबई मंडल में रविवार को 998 मामले सामने आए जबकि 17 मरीजों की जान चली गई. नासिक मंडल में संक्रमण के 985 नए मामले सामने आए जिनमें से 873 मामले अहमदनगर जिले से मिले.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
महाराष्ट्र में मिला जीका वायरस का पहला केस, केरल में भी दो नए मरीज मिलने से मचा हड़कंप
पुणे मंडल में 2332 मरीज मिले तो कोल्हापुर मंडल में संक्रमण के 1665 नए मरीज मिले. प्रदेश में संक्रमण के लिए अब तक कुल 4,81,85,350 नमूनों की जांच की जा चुकी है.
कोरोना वायरस: इन लक्षणों को बिल्कुल न करें नजरअंदाज
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं