महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को भाजपा पर परोक्ष हमला करते हुए कहा कि धमकाने वाली भाषा बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इसे बोलने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा. उन्होंने भाजपा विधायक प्रसाद लाड की कथित टिप्पणी के मद्देनजर यह बयान दिया है जिसमें लाड ने कहा था कि अगर जरूरी हुआ तो मध्य मुंबई में ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी के मुख्यालय शिवसेना भवन को ध्वस्त कर दिया जाएगा. हालांकि, बाद में उन्होंने टिप्पणी को वापस ले लिया और खेद व्यक्त करते हुए कहा कि मीडिया ने उनकी बात को संदर्भ से बाहर प्रस्तुत किया था.
बीडीडी चॉल पुनर्विकास परियोजना के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ठाकरे ने अपनी तीन- पार्टियों वाली महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार को "ट्रिपल सीट" सरकार बताया. सरकार में शिवसेना के अलावा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस शामिल हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
जब उद्धव ठाकरे और देवेंद्र फडणवीस एक ही स्थान पर, एक ही समय पर आए साथ नजर
हिंदी फिल्म "दबंग" के एक संवाद को याद करते हुए कि "थप्पड़ से डर नहीं लगता " मुख्यमंत्री ने कहा, "किसी को भी हमें थप्पड़ मारने की भाषा नहीं बोलनी चाहिए क्योंकि हम इतना जोर का थप्पड़ पलट कर मारेंगे कि दूसरा व्यक्ति अपने पैरों पर खड़ा नहीं हो पाएगा."
उन्होंने चॉल पुनर्विकास परियोजना के लाभार्थियों से परियोजना पूरी होने के बाद लालच में नहीं पड़ने को कहा. ठाकरे ने कहा, 'पुनर्विकास के निर्माणों में मराठी संस्कृति को किसी भी कीमत पर संरक्षित किया जाना चाहिए क्योंकि चॉलों की एक ऐतिहासिक विरासत है, जहां क्रांतिकारियों ने अपना जीवन दिया है और ये संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन के साक्षी भी हैं.'
कार्यक्रम में मौजूद राकांपा प्रमुख शरद पवार ने कहा कि बीडीडी चॉल की विरासत की रक्षा की जानी चाहिए और मराठी भाषी लोगों को पुनर्विकसित घरों में ही रहना चाहिए.
अपनी ही सरकार पर जासूसी का आरोप लगाने वाले कांग्रेस नेता नाना पटोले का यू-टर्न
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं