विज्ञापन
This Article is From Apr 26, 2024

बिजनौर में शादी से पहले 20 वर्षीय दूल्हे की हार्ट अटैक से मौत

शादी से पहले रस्म निभाने के दौरान दूल्हा मंदिर में पूजा कर बाहर आया और हांफने लगा. जिसके बाद वह लड़खड़ाकर बेहोश होकर गिर पड़ा.

बिजनौर में शादी से पहले 20 वर्षीय दूल्हे की हार्ट अटैक से मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में शुक्रवार को शादी से पहले कथित तौर पर हार्ट अटैक से दूल्हे की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि शादी से पहले रस्म निभाने के दौरान दूल्हा मंदिर में पूजा कर बाहर आया और हांफने लगा. जिसके बाद वह लड़खड़ाकर बेहोश होकर गिर पड़ा. शादी में आए मेहमानों ने सीपीआर दिया. रिस्पांस नहीं होने पर जसपुर अस्पताल लेकर पहुंचे. लेकिन, वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

मृतक का नाम नीतू है, जिसकी उम्र महज 20 साल थी. वह बिजनौर के सीरावासूचंद गांव का रहने वाला था. मृतक के पिता वसंत सिंह ने बताया कि नीतू की शादी चौहड़वाला में तय हुई. शुक्रवार को उसकी शादी थी. परिवार के लोग और रिश्तेदार शादी की तैयारी में लगे हुए थे. सब कुछ ठीक चल रहा था. जब वह शादी से पहले गांव के मंदिर में रस्म निभा रहा था, तभी अचानक लड़खड़ाकर बेहोश होकर गिर पड़ा. हम सभी दौड़ते हुए उसके पास पहुंचे.

कुछ आसपास के लोगों ने सीपीआर दिया. रिस्पांस नहीं हुआ तो तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे. लेकिन, वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सभी रिश्तेदारों ने बताया कि नीतू पहले बिल्कुल ठीक था. अंदाजा नहीं था कि उसकी तबीयत खराब है. यह सब कुछ अचानक हुआ. किसी को कुछ समझ नहीं आया.

ये भी पढ़ें : गुरुग्राम में सौतेले पिता ने सात महीने की बच्ची की हत्या की

ये भी पढ़ें : मेयर चुनाव स्थगित किये जाने पर एमसीडी सदन में हंगामा

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
20 Year Old Groom Dies Of Heart Attack, Bijnor, Uttar Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com