विज्ञापन
This Article is From May 30, 2024

तेलंगाना: अवैध तरीके से कंटेनर में ले जाए जा रहे 16 बैलों की दम घुटने से मौत

गोशाला लाए जाने के दौरान कुछ बैल मृत पाये गये और मंगलवार को कुल 15 बैल की मौत हो गई जबकि बुधवार को एक बैल की मौत हो गई.

तेलंगाना: अवैध तरीके से कंटेनर में ले जाए जा रहे 16 बैलों की दम घुटने से मौत
इस मामले में चेन्नई के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
हैदराबाद:

तेलंगाना के सूर्यपेट जिले में कथित तौर पर अवैध तरीके से कंटेनर वाहन में ले जाए जा रहे 26 बैल में से 16 की गर्मी और दम घुटने से मौत हो गई. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बैलों को सूर्यपेट जिले से पड़ोसी आंध्र प्रदेश के कदिरी ले जाया जा रहा था और जब पुलिस को मामले की सूचना मिली तो मंगलवार शाम को वाहन को सूर्यपेट में रोक लिया गया.

गोशाला लाए जाने के दौरान कुछ बैल मृत पाये गये और मंगलवार को कुल 15 बैल की मौत हो गई जबकि बुधवार को एक बैल की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि इस मामले में चेन्नई के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Telangana, 16 Bulls Died Due To Suffocation, Telangana Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com