तीन मंजिला एक इमारत के गिरने से कम से कम 11 लोगों के मरने की आशंका है. (फाइल फोटो)
- इमारत गिरने से 11 मजदूरों की मरने की आशंका
- मलबे से एक शव को निकाला गया है
- 2 घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया
नई दिल्ली:
हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा जिले के नूरपुर सब डिवीजन में तीन मंजिला एक इमारत के गिरने से कम से कम 11 लोगों के मरने की आशंका है. यह घटना उस वक्त हुई जब बगल में निर्माणाधीन स्थल पर 10 से ज्यादा श्रमिक काम कर रहे थे. पुलिस ने बताया कि कामगार मकान के नींव का काम कर रहे थे तभी बगल के भवन में स्थित जूते चप्पल की एक दुकान गिर गयी. मलबे से एक शव निकाला गया है. दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Himacha Pradesh, Kangra, Building Collapes, Nurpur