विज्ञापन
This Article is From Sep 23, 2015

मुंबई के वसई में कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार के बाद महिला को नाले में फेंका

मुंबई के वसई में कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार के बाद महिला को नाले में फेंका
प्रतीकात्मक तस्वीर
मुंबई: मुंबई से सटे वसई के वालीव गांव में 20 सितंबर की रात 4 युवकों ने कथित तौर पर एक महिला से सामूहिक बलात्कार किया और फिर उसे मरा जानकर नाले में फेंक दिया।

दिल दहला देने वाली इस वारदात का खुलासा 2 दिन बाद तब हुआ, जब उस महिला की लाश उसके घर से 6 किलोमीटर दूर नाले में मिली। हैरानी की बात है कि पति ने अपने साथ मारपीट की वारदात की सूचना उसके पति ने 20 सितंबर को ही सुबह वालीव पुलिस को दे दी थी। लेकिन, पुलिस समय रहते उसे खोज नही पायी। दो दिन बाद यानी मंगलवार रात पीड़ित महिला का शव बरामद हुआ।

इस दौरान महिला का पति बदहवास सा अपनी पत्नी की तलाश करता रहा। पुलिस के मुताबिक, मृतक महिला सब्जी विक्रेता थी। रविवार की रात पति- पत्नी दोनों अपने घर में थे, तभी 4 बदमाश अचानक घर में घुसे और पति की जमकर पिटाई की। वे लोग उसे तब तक पिटते रहे जब तक कि वह बेहोश नही हो गया।

उसके बाद वह उसकी पत्नी को कथित तौर पर जबरदस्ती बगल के कमरे में ले गए और फिर रातभर बलात्कार किया। बाद में उसे पास के नाले में फेंक दिया और फरार हो गए। सुबह जब पति को होश आया तो पत्नी घर में नहीं थी। पति ने आसपास खोजा लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। इसके बाद पति ने वालीव पुलिस थाने जाकर आपबीती सुनाई।

वालीव पुलिस थाने के इचार्ज नारायण पाटिल ने बताया कि हमने मामला दर्ज कर चारों आरोंपियों को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन अब तक यह नहीं पता चल सका है कि इस सबके पीछे उनका मकसद क्या था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मुंबई, वसई, सामूहिक बलात्कार, Mumbai, Vasai, Gangrape
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com