विज्ञापन
6 years ago

कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने ‘रिपब्लिक टीवी' के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी (Arnab Goswami) की कथित व्हाट्सएप बातचीत का हवाला देते हुए शुक्रवार को कहा कि दूसरों को देशभक्ति और राष्ट्रवाद का प्रमाणपत्र बांटने वाले अब पूरी तरह बेनकाब हो गए हैं. कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक में उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि सरकार ने किसान संगठनों के साथ बातचीत के नाम पर हैरान करने वाली असंवेदनशीलता और अहंकार दिखाया है. वहीं कांग्रेस की एक और खबर सामने आ रही है कि जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष के पद के लिए चुनाव कराने पर चर्चा होने की संभावना थी. सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि बैठक में फैसला लिया गया है कि मई में पार्टी के आंतरिक चुनाव कराए जाएंगे.

वहीं एक अन्य खबर के मुताबिक- केंद्र सरकार से शुक्रवार को 11वें दौर की वार्ता के लिए विज्ञान भवन की ओर रवाना होने से पहले किसान नेता मनजीत सिंह राय और राजिंदर सिंह ने NDTV से कहा कि हमारी मांग पहले दिन से साफ़ है कि तीनों क़ानून रद्द कर दिए जाएं. उन्होंने कहा, "अगर सरकार 26 जनवरी को प्रस्तावित ट्रैक्टर मार्च टालना चाहती है, तो क़ानूनों को तुरंत रद्द करे..." इस बीच, अरुणाचल प्रदेश में चीन द्वारा एक गांव का निर्माण किए जाने की ख़बरों पर प्रतिक्रिया देते हुए गुरुवार को चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह 'अपनी जमीन पर' निर्माण की गतिविधियां कर रहा है और यह पूरी तरह से उसकी अखंडता का मसला है. चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा कि हमने चीनी जमीन पर अवैध रूप से बसाए गए तथाकथित अरुणाचल प्रदेश को कभी मान्यता नहीं दी है. 

उधर, देश की राजधानी नई दिल्ली और NCR समेत समूचा उत्तर भारत शुक्रवार को भी कोहरे की घनी चादर में लिपटा रहा, जिसके चलते कई इलाकों में विज़िबिलिटी 25 मीटर से भी कम रही. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इसके अलावा, कर्नाटक के शिवमोगा जिले में एक पत्थर खदान में विस्फोट होने से आठ लोगों की मौत हो गई है. पुलिस के अनुसार, बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया है और पूरे इलाके को सील कर दिया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दर्दनाक हादसे पर शोक प्रकट किया है. इससे पहले, गुरुवार को NDTV से खास बातचीत में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि हाल ही में बिहार की जनता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ मैन्डेट दिया था, और मौजूदा सरकार 'चोर दरवाज़े' की सरकार है. तेजस्वी यादव के मुताबिक, नीतीश कुमार सरकार बनाने के लिए कभी अकेले नहीं आ सके, और या तो वह हमारे साथ रहे, या BJP के साथ. उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं.

Here are Today's Top Stories' Updates...

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Top News Stories, Latest News Today, Shivmogga Blast, Narendra Modi, Amit Shah
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com