विज्ञापन
This Article is From Aug 23, 2017

रैगिंग करने पर तेजपुर मेडिकल कॉलेज का छात्र निष्कासित

असम के तेजपुर मेडिकल कॉलेज के एक छात्र को रैगिंग की घटना को लेकर छह महीने के लिए कॉलेज से निष्कासित कर दिया गया है.

रैगिंग करने पर तेजपुर मेडिकल कॉलेज का छात्र निष्कासित
तेजपुर मेडिकल कॉलेज में हुई रैगिंग की घटना को एक छात्र ने अपने कैमरे में कैद कर लिया था (प्रतीकात्मक चित्र)
तेजपुर: असम के तेजपुर मेडिकल कॉलेज के एक छात्र को रैगिंग की घटना को लेकर छह महीने के लिए कॉलेज से निष्कासित कर दिया गया है जबकि तीन अन्य छात्रों को छात्रावास से निष्कासित किया गया है. मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेंद्र कुमार कलिता ने कहा कि कॉलेज के पांचवे सेमेस्टर के चार छात्रों ने रविवार को तिनसुकिया के रहने वाले एमबीबीएस के प्रथम वर्ष के एक छात्र को कथित तौर पर प्रताड़ित किया था. इस पूरी घटना को एक अन्य छात्र ने रिकॉर्ड कर लिया था.

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर एक आपात बैठक बुलाई गई और बैठक में इस घटना में शामिल एक आरोपी को छह महीने के लिए निष्कासित करने जबकि तीन अन्य को छात्रावास से निष्कासित करने का फैसला किया गया.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ragging In College
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com