तेलंगाना की मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ( K Chandrasekhar Rao या KCR)को महाराष्ट्र के उनके समकक्ष उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray)ने रविवार, 20 फरवरी को लंच पर आमंत्रित किया है. उनके ऑफिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. केसीआर के ऑफिस की ओर से बताया गया कि उन्होंने, उद्धव से कहा था, 'आप अच्छा काम कर रहे हैं. इसे करते रहिए. हम आपके साथ हैं.' वर्ष 2024 के आम चुनाव के लिए बीजेपी के खिलाफ मोर्चा बनाने की तैयारी में जुटे केसीआर की ओर से इस संवाद का आदान प्रदान हुआ.
'राहुल गांधी मुझे आतंकवादी कहते हैं, 20 तारीख को पता चल जाएगा' : अरविंद केजरीवाल
केसीआर पहले ही मुंबई की यात्रा करने और सीएम व शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मिलने की योजना का खुलासा कर चुके हैं. मंगलवार को उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की पार्टी जनता दल (सेक्युलर) का भी समर्थन हासिल हुआ था. सीएम के कार्यालय की ओर से NDTV को बतायाा गया कि पूर्व पीएम देवेगौड़ा ने फोन करके 'सांप्रदायिक' ताकतों के खिलाफ जंग के लिए समर्थन जताया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बाप-बेटा जेल जाएंगे, कोठरी को सैनिटाइज किया जा रहा : शिवसेना नेता संजय राउत का ट्वीट
तेलंगाना के सीएम अपने इस मिशन के तहत विपक्ष के कई नेताओं से बात कर रहे हैं. पिछले कुछ सप्ताहों में उन्होंने तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन, केरल के सीएम पी. विजयन और आरजेडी के तेजस्वी यादव सहित कई नेताओं से भेंट की है. पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा है कि वे हैदराबाद जाएंगी. ममता भी विपक्ष की ओर से शासित राज्यों के सीएम को एक साथ लाने की योजना बना रही है. वे केंद्र सरकार पर राज्यपालों के जरिये सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगा चुकी हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं