विज्ञापन
This Article is From Jun 04, 2018

देह व्‍यापार का रैकेट चलाने के आरोप में तमिल एक्ट्रेस गिरफ्तार

तमिलनाडु एक्ट्रेस संगीता बालन को पुलिस ने देह व्‍यापार का रैकेट चलाने के आरोप में चेन्‍नई से गिरफ्तार किया है.

देह व्‍यापार का रैकेट चलाने के आरोप में तमिल एक्ट्रेस गिरफ्तार
तमिलनाडु एक्ट्रेस संगीता बालन
नई दिल्ली: तमिलनाडु एक्ट्रेस संगीता बालन को पुलिस ने देह व्‍यापार का रैकेट चलाने के आरोप में चेन्‍नई से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि कई राज्‍यों की महिलाओं को चेन्‍नई से मुक्‍त कराया है और उन्‍हें रिहैबिलिटेशन सेंटर भेज दिया गया है.

उन्नाव रेप केस : आरोपी विधायक की पत्नी ने डीजीपी से मिल नार्को टेस्ट कराने की मांग की

पुलिस ने इस मामले में संगीता बालन के सहयोगी सतीश को भी गिरफ्तार किया है. सतीश पर आरोप है कि वह लड़कियों को फिल्‍म और टीवी पर रोल दिलाने के बाहने से फंसाता था. 

इस पुलिस अफसर की समझदारी से बिहार की एक लड़की जिस्मफरोशी के दलदल में फंसने से बची

संगीता ने 1996 में तमिल फिल्‍म करुप्पू रोजा से डेब्‍यू किया था. वह टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रही हैं. उन्‍होंने वानी रानी, चेल्लामे और वल्‍ली में भी नजर आ चुकी हैं. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tamil Actress, Prostitution Racket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com