विज्ञापन

'जिंदगी सिर्फ मार्क्स से नहीं चलती'...10वीं में बेटे के कम नंबर आने पर तमिल एक्ट्रेस ने कही ये बड़ी बात

Tamil Actress Message: अरंथंगी निशा ने बेटे के 10वीं में 321 अंक आने के बाद छात्रों को मोटिवेट किया. उन्होंने कहा कि कम नंबर आने से जिंदगी खत्म नहीं होती और मेहनत जारी रखनी चाहिए.

'जिंदगी सिर्फ मार्क्स से नहीं चलती'...10वीं में बेटे के कम नंबर आने पर तमिल एक्ट्रेस ने कही ये बड़ी बात
बेटे का खराब रिजल्ट आने के बाद एक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो

Viral Motivational Video: तमिल टीवी और सिनेमा की जानी-मानी कॉमेडियन और अभिनेत्री अरंथंगी निशा इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में हैं. वजह उनकी कोई फिल्म या शो नहीं, बल्कि अपने बेटे के 10वीं के रिजल्ट को लेकर दिया गया एक भावुक और प्रेरणादायक संदेश है. तमिलनाडु में 10वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे आने के बाद निशा ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने बेटे के नंबर बताए और साथ ही उन छात्रों का भी हौसला बढ़ाया, जो कम अंक आने की वजह से परेशान हो जाते हैं. उनका ये अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ हो रही है.

बेटे के रिजल्ट को लेकर क्या बोलीं निशा

वीडियो में अरंथंगी निशा ने बताया कि उनके बेटे ने 10वीं की परीक्षा में 321 अंक हासिल किए हैं. उन्होंने कहा कि हर माता-पिता की तरह वो भी रिजल्ट को लेकर घबराई हुई थीं और बेसब्री से इंतजार कर रही थीं. रिजल्ट आने के बाद उन्हें अपने बेटे पर गर्व महसूस हुआ और ये नंबर उनके लिए खुशी की वजह बने. निशा ने ये भी बताया कि उनका बेटा इरोड के एक मशहूर स्कूल में पढ़ता है. उन्होंने कहा कि अच्छे या कम नंबर आने से किसी बच्चे की क्षमता तय नहीं होती और हर छात्र में आगे बढ़ने की ताकत होती है.

छात्रों को दिया मोटिवेशनल मैसेज

अरंथंगी निशा का सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाला हिस्सा उनका मोटिवेशनल मैसेज है. उन्होंने कहा कि 10वीं की परीक्षा जिंदगी का आखिरी पड़ाव नहीं है. अगर किसी छात्र के कम नंबर आए हैं तो उसे निराश होने की जरूरत नहीं है. ये सिर्फ अगले स्तर तक पहुंचने का एक कदम है. उन्होंने छात्रों से कहा कि अगर नंबर अच्छे आए हैं तो और बेहतर करने की कोशिश करें और अगर उम्मीद से कम अंक मिले हैं तो मेहनत जारी रखें. उन्होंने साफ कहा कि किसी भी परीक्षा के नतीजे से जिंदगी खत्म नहीं हो जाती.

सोशल मीडिया पर लोग कर रहे तारीफ

निशा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कई लोग उनके सोचने के तरीके और छात्रों को दिए गए पॉजिटिव मैसेज की तारीफ कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि आज के समय में बच्चों पर पढ़ाई का बहुत दबाव रहता है और ऐसे में इस तरह की बातें छात्रों को मानसिक रूप से मजबूत बनाती हैं. उनका संदेश उन परिवारों के लिए भी खास माना जा रहा है, जो बोर्ड परीक्षा के नंबर को ही सब कुछ मान लेते हैं.

CBSE की स्कैन कॉपी डाउनलोड करने के 8 हजार रुपये? स्टूडेंट ने वीडियो बनाकर किया बड़ा दावा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Motivational Story, Tamil Actress, Success Story, Aranthangi Nisha, 10th Result Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com