विज्ञापन
This Article is From Jul 10, 2017

जाधव की मां को वीसा के मामले में पाक विदेशमंत्री पर जमकर बरसीं सुषमा स्वराज, एक के बाद एक किए नौ ट्वीट

एक के बाद एक लिखे नौ ट्वीट में सुषमा स्वराज ने बताया कि उन्होंने सरताज अज़ीज़ को 'व्यक्तिगत पत्र' लिखा था, लेकिन "श्री अज़ीज़ ने मेरे खत का जवाब देने तक का साधारण शिष्टाचार भी नहीं निभाया..."

जाधव की मां को वीसा के मामले में पाक विदेशमंत्री पर जमकर बरसीं सुषमा स्वराज, एक के बाद एक किए नौ ट्वीट
सुषमा स्वराज ने ट्विटर पर पाकिस्तानी विदेशमंत्री सरताज अज़ीज को लताड़ा...
  • सुषमा स्वराज ने एक के बाद एक लिखे नौ ट्वीट में सरताज अज़ीज़ को लताड़ा
  • कहा - अज़ीज़ ने मेरे खत का जवाब देने तक का शिष्टाचार भी नहीं निभाया
  • सुषमा ने कुलभूषण जाधव की मां को वीसा दिए जाने का आग्रह किया था
नई दिल्ली: सोमवार सुबह भारतीय विदेशमंत्री सुषमा स्वराज ने पाकिस्तानी विदेशमंत्री सरताज अज़ीज़ पर जमकर बरसते हुए उन पर उस 'खत का जवाब देने तक का शिष्टाचार नहीं निभाने' का आरोप लगाया, जिसमें सुषमा ने भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव, जिसे पाकिस्तान में मौत की सज़ा सुनाई गई है, की मां को वीसा दिए जाने का आग्रह किया था.

एक के बाद एक लिखे नौ ट्वीट में सुषमा स्वराज ने बताया कि उन्होंने सरताज अज़ीज़ को 'व्यक्तिगत पत्र' लिखा था, लेकिन "श्री अज़ीज़ ने मेरे खत का जवाब देने तक का साधारण शिष्टाचार भी नहीं निभाया..."

सुषमा स्वराज ने इस आरोप का भी खंडन किया है कि पाकिस्तान के एक कैंसर के मरीज़ को भारत में इलाज के लिए मेडिकल वीसा नहीं दिया गया था. मुंह में नासूर की दिक्कत से जूझ रही 25-वर्षीय फैज़ा तनवीर ने आरोप लगाया था कि उसने भारत से मेडिकल वीसा दिए जाने का आग्रह किया था, लेकिन उसकी अर्ज़ी खारिज कर दी गई थी. उसके परिवार के मुताबिक, 'बिगड़ते रिश्तों' को वजह बताया गया था.

----- ----- वीडियो रिपोर्ट ----- -----
----- ----- ----- ----- ----- -----


भारतीय विदेश मंत्रालय ने ज़ोर देकर इसका खंडन किया, और कहा कि फैज़ा तनवीर के वीसा के लिए ज़रूरी सरताज अज़ीज़ का सिफारिशी खत अर्ज़ी के साथ मौजूद नहीं था.

सुषमा स्वराज ने लिखा, "भारत में इलाज के लिए मेडिकल वीसा मांगने वाले सभी पाकिस्तानी नागरिकों के साथ मेरी सहानुभूति है... मुझे विश्वास है कि श्री सरताज अज़ीज़ भी अपने देश के नागरिकों के प्रति विचार करेंगे... पाकिस्तानी नागरिकों को मेडिकल वीसा दिए जाने के लिए हमें सिर्फ उनकी सिफारिश की ज़रूरत होती है..."
 
अंत में भारतीय विदेशमंत्री सुषमा स्वराज ने मेडिकल वीसा के तलबगार सभी पाकिस्तानी नागरिकों को आश्वासन दिया कि सरताज अज़ीज़ (पाकिस्तानी विदेशमंत्री) का सिफारिशी खत होने पर प्रत्येक मामले में वीसा दिया जाएगा.
लेखक के बारे में
img
विवेक रस्तोगी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sushma Swaraj, Sartaj Aziz, Kulbhushan Jadhav, Visa For Jadhav Mother, Indian Foreign Minister
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com