विज्ञापन
This Article is From Aug 24, 2020

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच, एक साथ कई मोर्चों पर पहुंचीं CBI की टीमें

सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत के मामले में सिद्धार्थ पीठानी, केशव और नीरज सिंह से पूछताछ कर रही सीबीआई

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच, एक साथ कई मोर्चों पर पहुंचीं CBI की टीमें
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो).
मुंबई:

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की संदिग्ध मौत के मामले में सोमवार को मुंबई (Mumbai) में सीबीआई (CBI) की अलग-अलग टीमों ने एक साथ कई मोर्चे संभाल लिए. सुबह एक टीम मरोल में वाटर स्टोन रिसॉर्ट गई. बताया जाता है कि नवंबर 2019 में सुशांत सिंह ने कुछ दिन वहीं बिताए थे. 

पिछले दिनों मोहन जोशी नाम के एक आध्यात्मिक गुरु ने वीडियो में स्पर्श थेरेपी के जरिए सुशांत का इलाज करने का दावा किया था. मोहन जोशी के मुताबिक रिया चक्रवर्ती ने उससे फोन पर संपर्क करके उसे बुलाया था. दूसरी टीम कूपर अस्पताल गई थी जहां सुशान्त के शव का पोस्टमार्टम हुआ था.

वहीं DRDO गेस्ट हाउस में आज चौथे दिन सुशांत के नौकर नीरज सिंह से पूछताछ की गई. साथ में सिद्धार्थ पीठानी को भी बुलाया गया था. सीबीआई अखिरकार कुक केशव से भी संपर्क करके उसे DRDO के गेस्ट हाउस में लाने में कामयाब रही. सिद्धार्थ पीठानी, केशव और नीरज सिंह से अब भी पूछताछ जारी है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sushant Singh Rajput Death Case, Investigation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com