विज्ञापन
This Article is From Jul 31, 2020

सुशांत सिंह राजपूत के CA ने कहा, उनके एकाउंट से जो भी लेनदेन हुआ, उनकी मर्जी से हुआ

चार्टड एकाउंटेंट संदीप श्रीधर ने कहा कि पुलिस को उन्होंने एकाउंट दिखाया है, उसमें करीब 4 करोड़ रुपये हैं, 15 करोड़ रुपये का जो आरोप लगाया जा रहा है, वो तो है नहीं

सुशांत सिंह राजपूत के CA ने कहा, उनके एकाउंट से जो भी लेनदेन हुआ, उनकी मर्जी से हुआ
सुशांत सिंह राजपूत के सीए ने उनके एकाउंट से हुए लेनदेन के बारे में जानकारी दी है.
मुंबई:

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के एकाउंट में गड़बड़ी और 15 करोड़ रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद शुरू हो गया है. मीडिया में यह मामला चर्चा में है और यहां तक कि सुप्रीम कोर्ट में भी पहुंच गया है. सुशांत सिंह राजपूत के चार्टड एकाउंटेंट (CA) संदीप श्रीधर ने कहा है कि वह तो वही (मीडिया) बताएंगे कि पैसे कौन से एकाउंट में गए, कैसे गए, तब पता चलेगा. मीडिया में जिस एकाउंट की बात हो रही है उसमें तो उतने पैसे नहीं हैं. पैसों के लेनदेन पर उनका कहना है कि जब उनका एकाउंट है, तो जो भी ट्रांजेक्शन हुआ है, उनकी मर्जी से हुआ है.

संदीप श्रीधर के मुताबिक़ मुंबई पुलिस उनका दो बार बयान ले चुकी है. एक बार 15 से 20 दिन पहले सुशांत की आर्थिक हालत के बारे के पूछा गया था. तब मैंने सब एकाउंट डिटेल दिखा दी थी. पटना में FIR के बाद कल फिर पुलिस ने बुलाया था. तब मैंने फिर से एकाउंट दिखाया. उसमें करीब 4 करोड़ रुपये हैं. 15 करोड़ रुपये का जो आरोप लगाया जा रहा है, वो तो है नहीं.

यह पूछने पर कि मतलब कोई गड़बड़ी नहीं है, सीए श्रीधर का कहना है कि गड़बड़ी की कई डेफिनेशन होती है, इसलिए उस पर जब जानकारी दी जाएगी तभी कुछ कह सकते हैं. उन्होंने यह भी बताया कि कुछ एंट्री आनी अभी बाकी है. उन्होंने कहा कि अब सुशांत के पिता जैसा कहेंगे उस हिसाब से सब होगा. मैं भी इंतजार कर रहा हूं उनके इंस्ट्रक्शन का.

सुशांत सिंह के दोस्त ने कहा, उसके परिवार ने बताया था कि रिया ने 15 करोड़ रुपये का लेन-देन किया

रिया चक्रवर्ती के साथ मिलकर कंपनी बनाने पर श्रीधर का कहना है कि वो सुशांत का ड्रीम प्रोजेक्ट था. ये पूछने पर कि उस कंपनी में आपको तब ऑडिटर के तौर पर रखा गया जब सुशांत की मानसिक हालत खराब रहती थी. रिया के भाई शोविक ने आपको अपॉइंट किया था. इसलिए ये कहा जा रहा है कि आप रिया के साथ हैं? श्राीधर का जवाब है कि साल भर से सुशांत सिंह का एकाउंट देख रहा हूं. सुशांत के ही कहने पर दोनों कंपनियां बनाई गई थीं. सुशांत ने ही मुझे वहां अपॉइंट किया था. उस समय शोविक मौजुद थे, इसलिए उनके हस्ताक्षर हैं.

VIDEO : आरोपों पर रिया चक्रवर्ती ने तोड़ी चुप्पी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sushant Singh Rajput, CA Sandeep Shridhar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com