- सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामला
- 13 जून को नहीं हुई थी सुशांत के घर पार्टी
- केस की जांच CBI से कराने की हो रही मांग
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) आत्महत्या मामले में पुलिस सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि 13 जून की रात सुशांत के घर पर कोई पार्टी नहीं हुई थी. यह बात सही है कि उस बिल्डिंग का CCTV खराब था लेकिन 13 जून के पहले उसे ठीक करवा लिया गया था. 13 जून को CCTV कैमरे काम कर रहे थे. उस रात कोई भी बिल्डिंग में नहीं आया था. 14 जून की सुबह सुशांत के आत्महत्या करने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जब सुशांत के घर गई तो उनका शव पलंग पर पड़ा था, मतलब फंदे पर से उतार लिया गया था.
ऐसा सुशांत सिंह राजपूत की बहन के कहने पर किया गया था. सुशांत के जीजा ने उन्हें फोन पर कहा था कि एक बार सुशांत को फंदे से उतारकर सीपीआर देकर देखें. वहीं बैंक स्टेटमेंट में जिनसे भी लेनदेन हुआ है, सभी अकाउंट होल्डर सही हैं, कोई बेनामी नहीं है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
चचेरे भाई और विधायक नीरज बबलू का बिहार विधानसभा में आरोप, 'सुशांत सिंह की हत्या की गई'
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत मामले में जांच कर रही मुंबई पुलिस ने आज (सोमवार) बताया कि उनकी जांच में पता चला है कि अभिनेता बाइपोलर डिसऑर्डर था और वो दवाइयां ले रहे थे. पुलिस ने डॉक्टरों के हवाले से जांच में यह बात कही है. पुलिस ने बताया कि सुशांत ने 14 जून को अपनी मौत से पहले अपने आखिरी दिनों में गूगल 'बिना दर्द से मरने' के तरीके सर्च किए थे. उन्होंने इसकी भी जानकारी दी कि वो बार-बार गूगल पर अपनी पूर्व मैनेजर दिशा सालियान, जिनकी 9 जून को मौत हो गई थी- का नाम और किसी मानसिक बीमारी के बारे में जानकारी सर्च करते रहे थे. वहीं उन्होंने मौत के पहले अपने आखिरी घंटों में अपना नाम गूगल पर सर्च किया था.
सुशांत राजपूत की मौत के मामले में अभिनेता के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती व अन्य लोगों के खिलाफ पटना में केस दर्ज कराया है. बिहार पुलिस की एक टीम मामले की जांच के लिए इस समय मुंबई में है. बिहार पुलिस का आरोप है कि मुंबई पुलिस जांच में सहयोग नहीं कर रही है. वहीं, केस की जांच के लिए पटना के एसपी विनय तिवारी रविवार को मुंबई रवाना हुए. उनका आरोप है कि मुंबई पहुंचते ही बीएमसी ने उन्हें जबरन क्वारंटाइन कर दिया. इस मामले में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नाराजगी जाहिर की है. CM ने कहा, 'विनय तिवारी के साथ जो कुछ भी हुआ है, वो सही नहीं है. ये राजनीतिक मु्द्दा नहीं है. हमारे डीजीपी उनसे बात करेंगे.'
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे 'बॉलीवुड माफिया' के दबाव में हैं : सुशील कुमार मोदी
इस मामले में सुशांत राजपूत के चचेरे भाई और बिहार के विधायक नीरज बबलू (Neeraj Bablu) ने सोमवार को विधानसभा में कहा, 'बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की हत्या की गई है और इसकी जांच सीबीआई से कराई जाए.' बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने भी उनकी इस मांग का समर्थन किया है. तेजस्वी ने राज्य सरकार से मांग की है कि राजगीर में बनने वाली फिल्म सिटी का नाम सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर रखा जाए.
VIDEO: SP विनय तिवारी को क्वारंटाइन करने पर नाराज हुए नीतीश कुमार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं