'जोखिम वाले' (At Risk) देशों से आए छह अंतरराष्ट्रीय यात्री कोविड पॉजिटिव (COVID Positive) पाए गए हैं. महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग (Maharashtra Health Department) ने बुधवार सुबह ये जानकारी दी है. ये यात्री उन देशों से आए हैं जहां अत्यधिक संक्रामक वैरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) के मामलों की पुष्टि हो चुकी है.
स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि पॉजिटिव पाए गए सभी छह लोग या तो asymptomatic या mild asymptomatic थे. विभाग ने बताया है कि सभी संक्रमितों के नमूने जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं, ताकि उनमें ओमिक्रॉन संक्रमण का पता लगाया जा सके. इनके अलावा इन छह यात्रियों की संपर्क ट्रेसिंग की जा रही है.
छह संक्रमितों में से तीन का पता मुंबई, कल्याण-डोंबिवली और मीरा-भयंदर क्षेत्रों में लगाया गया है, जबकि चौथा पुणे का रहने वाला है. नाइजीरिया से आने वाले दो अन्य लोगों का पता पिंपरी-चिंचवाड़ से लगाया गया है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ओमिक्रॉन वैरिएंट के खतरे के मद्देनजर भारत में आज आधी रात से सरकार ने "जोखिम" वाले देशों से अंतरराष्ट्रीय आगमन पर नए यात्रा दिशा-निर्देश लागू किए हैं. महाराष्ट्र सरकार ने कहा कि ओमिक्रॉन वैरिएंट के "जोखिम वाले" देशों से आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को अनिवार्य रूप से सात-दिनों तक क्वांरटीन में रहना होगा.
'जोखिम भरे' देशों से आनेवाले यात्रियों को 7 दिन क्वारंटीन में रहना होगा, महाराष्ट्र सरकार का आदेश
सरकारी आदेश में कहा गया है कि RT-PCR टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने पर यात्रियों को अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया जाएगा, जबकि निगेटिव रिपोर्ट वालों को घरों में ही अतिरिक्त सात दिनों की क्वारंटीन में रहना होगा. इन यात्रियों को महाराष्ट्र पहुंचने पर तीन बार यानी लैंड होने के दूसरे, चौथे और सातवें दिन RT-PCR टेस्ट कराने होंगे.
ब्रिटेन में ‘ओमिक्रॉन' के मामलों की संख्या बढ़कर 14 हुई, सार्वजनिक स्थलों पर मास्क पहनना अनिवार्य
नए दिशा निर्देश के मुताबिक, राज्य की यात्रा करने वाले अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों को यह विवरण देना होगा कि उन्होंने पिछले 15 दिनों में किन-किन देशों का दौरा किया है? उनके आगमन पर Immigration द्वारा क्रॉस-चेक किया जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं