विज्ञापन
This Article is From Feb 10, 2021

Share Market Closing Bell : शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव वाला रहा दिन, लाल निशान में बंद हुआ सेंसेक्स

Share Market Today : बुधवार को पूरे दिन बाजार में वॉलेटिलिटी बनी रही. सेंसेक्स 19.69 अंकों यानी 0.38 फीसदी की गिरावट के साथ 51,309.39 के आंकड़े पर बंद हुआ. वही, NSE निफ्टी में 2.80 अंकों यानी 0.2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

Share Market Closing Bell : शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव वाला रहा दिन, लाल निशान में बंद हुआ सेंसेक्स
Share Market Updates : फ्लैट पर बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
नई दिल्ली:

Sensex Today : शेयर बाजार में पिछले छह सत्रों से दिखी तेजी थम गई है. लगातार दूसरे दिन सेंसेक्स गिरावट के साथ बंद हुआ है. निफ्टी अभी भी 15,000 के ऊपर बना हुआ है. बुधवार को पूरे दिन बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहा. क्लोजिंग पर BSE सेंसेक्स 19.69 अंकों यानी 0.38 फीसदी की गिरावट के साथ 51,309.39 के आंकड़े पर बंद हुआ. वही, NSE निफ्टी में 2.80 अंकों यानी 0.2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. NSE का इंडेक्स 15,106.50 पर बंद हुआ. सेंसेक्स के 15 शेयर लाल निशान में बंद हुए हैं. 

बता दें कि बुधवार को बेंचमार्क इंडेक्स थोड़े उछाल के साथ ही खुले थे, हालांकि पूरे ट्रेडिंग सेशन में बाजार में वॉलेटिलिटी बनी रही. घरेलू शेयर बाजार खुलने के बाद सेंसेक्स में 26.81 अंकों यानी 0.05 फीसदी की उछाल देखी गई. सेंसेक्स 51,355.89 पर ट्रेड कर रहा था, वहीं निफ्टी 9.75 अंक यानी 0.06 फीसदी की उछाल लेकर 15,119.05 पर ट्रेड कर रहा था. 

बाजार खुलने के बाद सेंसेक्स के 30 शेयरों में से लगभग 19 हरे निशान में खुले. सुबह 9 बजकर 53 मिनट के आसपास BSE सेंसेक्स 25.07 अंक यानी 0.49 फीसदी की बढ़त के साथ 51,354.15 पर ट्रेड कर रहा था, वहीं NSE निफ्टी 50, 22.60 अंकों यानी 0.15 फीसदी की बढ़त लेकर 15,131 पर ट्रेड कर रहा था.

आज के ट्रेडिंग सेशन में ऑटो और रियल्टी सेक्टर के शेयरों ने कमाई की, वहीं टेलीकॉम और बैंकिंग सेक्टर में लॉस देखा गया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sensex Today, Sensex Opening, Sensex-Nifty Live
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com