नई दिल्ली: दिल्ली तिहाड़ जेल से फरार होने के दो दिनों बाद आज दूसरा कैदी उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से पकड़ा गया।
दिल्ली पुलिस और जेल प्रशासन के संयुक्त दल ने जावेद को गोंडा से मंगलवार शाम गिरफ्तार किया। जावेद एक अन्य कैदी फैजान के साथ बीते शनिवार को तिहाड़ से फरार हो गया था।
तिहाड़ और कारागार प्रवक्ता मुलसेह प्रताप ने कहा, जावेद को दिल्ली पुलिस और कारागार के संयुक्त दल ने गिरफ्तार किया।