सचिन वाझे मामले में भाजपा नेता किरीट सोमैया ने कहा कि जो हजारो करोड़ रुपए वसूल किए गए हैं, वो कहां गए. इसके जांच होनी चाहिए. किरीट सोमैया ने बुधवार को एक वीडियो ट्वीट किया है. इस ट्वीट में उन्होंने लिखा है, 'सचिन वाझे गैंग ने जो 2020-2021 में हजारो करोड़ रूपये वसूल किये है! पैसे कहा गए? इसकी जाँच एनआईए, ईडी, रिजर्व बैंक, रजिस्ट्रार ऑफ कंपनी, इन्कम टैक्स को करनी चाहिए.'
उन्होंने कहा कि इसको लेकर मैंने सभी विभागों को पत्र लिखा है और बातचीत भी की है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सॉर्स ऑफ फंड, फ्लो ऑफ फंड, कैश मनी ट्रेल, लाभार्थी, बिटक्वाइन का उपयोग, बेनामी ट्रांजेक्शन, ऑफशोर ट्रांजेक्शन इन सब की जांच करना जरूरी है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
#sachinvaje Gang collected hundreds crores by Extortion
— Kirit Somaiya (@KiritSomaiya) March 24, 2021
I requested NIA, ED, RBI, Company Ministry, Income Tax to investigate Money Trail
सचिन वाझे गॅंगने हजारो करोड़ रूपये वसूल किये, पैसे कहा गए इसकी जाँच एनआयए, ईडी, रिझर्व्ह बँक, कंपनी मंत्रालय, इन्कम टॅक्सने करनी चाहिए pic.twitter.com/FMp3KSbAOz
बता दें, महाराष्ट्र पुलिस के निलंबित अधिकारी सचिन वाझे अभी एनआईए की गिरफ्त में है. सचिन वाझे को मुंकेश अंबानी के घर के पास विस्फोटक लदी कार खड़ी करने और मनसुख हिरेन हत्याकांड मामले में गिरफ्तार किया गया है. इसके बाद मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह को उनके पद से हटा दिया गया था. जिसके बाद परमबीर सिंह ने पत्र लिखकर महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा था कि उन्हें करोड़ों रुपए वसूली करने का टारगेट दिया गया था. इस पत्र के बाद से महाराष्ट्र की सियासत में भूचाल आ गया. विपक्षी पार्टियां गृहमंत्री अनिल देशमुख का इस्तीफा मांग रही हैं.
वहीं, पीटीआई की एक अन्य खबर के मुताबिक, महाराष्ट्र के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने मंगलवार को कहा कि निलंबित पुलिस अधिकारी सचिन वाजे कारोबारी मनसुख हिरन की हत्या के मामले में ‘‘प्रमुख आरोपी'' है और उसकी हिरासत मांगने के लिए यहां एनआईए अदालत से संपर्क किया जाएगा. एटीएस प्रमुख जयजीत सिंह ने कहा कि मामले में और भी लोग गिरफ्तार किए जा सकते हैं.
महाराष्ट्र में सियासी भूचाल के बीच मुंबई पुलिस में बड़ा फेरबदल, 86 अफसरों का तबादला
इस बीच, महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने आज शाम मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की. उधर, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने आज दिल्ली में केंद्रीय गृह सचिव से मुलाकात की और महाराष्ट्र पुलिस में तबादलों संबंधी कथित भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच की मांग की. (इनपुट भाषा से भी)
Video : चिट्ठी बम के बाद ट्रांसफर-पोस्टिंग रैकेट, क्यों थम नहीं रही महाराष्ट्र की महाभारत?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं