विज्ञापन
This Article is From Nov 26, 2018

पंजाब के CM कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पाकिस्तान पर साधा निशाना, बोले- हमारे पास बड़ी सेना है और हमेशा तैयार हैं

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा, 'मैं पाकिस्तान के सेना प्रमुख कमर बाजवा से एक सिपाही के तौर पर कुछ पूछना चाहता हूं.

Also Read in
पंजाब के CM कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पाकिस्तान पर साधा निशाना, बोले- हमारे पास बड़ी सेना है और हमेशा तैयार हैं
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी.
  • कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पाकिस्तान पर निशाना साधा
  • कहा- कौन सी सेना युद्धविराम का उल्लंघन करना सिखाती है
  • बोले- हमारे पास बड़ी सेना है लेकिन शांति में विश्वास रखते हैं
नई दिल्ली:

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Punjab Chief Minister Amarinder Singh) ने मुंबई हमलों की 10वीं बरसी के मौके पर पाकिस्तान पर करारा हमला बोला है. उन्होंने अपने राज्य में विभिन्न आतंकी हमलों का जिक्र करते हुए पाक सेना प्रमुख कमर बाजवा की साख पर सवाल उठाए. उन्होंने बीते दिनों अमृतसर में हुए ग्रेनेड अटैक का जिक्र करते हुए कहा, 'लोग एक गांव में धर्मसभा में हिस्सा ले रहे थे और उनपर ग्रेनेड फेंके गए. क्या सेना यह सिखाती है? यह कायरता है'. गौरतलब है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) ने हाल ही में सीमा पार से जारी आतंकी गतिविधियों का हवाला देते हुए करतारपुर गलियारे के शिलान्यास समारोह में शिरकत के लिए पाकिस्तान के आमंत्रण को ठुकरा दिया था. कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा, 'मैं पाकिस्तान के सेना प्रमुख कमर बाजवा से एक सिपाही के तौर पर कुछ पूछना चाहता हूं. आखिर कौन सी सेना युद्धविराम का उल्लंघन करने और दूसरी तरफ के जवानों को मारने की सीख देती है? कौन सी सेना पठानकोट और अमृतसर में हमले के लिए सिखाती है? यह कायरता है'. 

करतारपुर गलियारा: सुषमा स्वराज के बाद कैप्टन अमरिंदर ने भी पाकिस्तान के आमंत्रण को ठुकराया 

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा, 'हम शांति में विश्वास रखते हैं और यहां से अमन-चैन का संदेश देते हैं, लेकिन उनके सेना अध्यक्षों को यह भी समझना चाहिए कि हमारे पास बड़ी सेना है और हम हमेशा तैयार हैं...लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए, क्योंकि कोई भी युद्ध नहीं चाहता है. हम सभी शांतिपूर्वक तरीके से विकास में भरोसा रखते हैं'. अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) ने 18 नवंबर को अमृतसर के निरंकारी भवन में हुए हमले के पीछे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि जिन ग्रेनेड से हमला हुआ वे पाकिस्तान में बने थे. आपको बता दें कि करतारपुर गलियारे का शिलान्यास समारोह 28 नवंबर को होगा. यह गलियारा करतारपुर के ऐतिहासिक गुरुद्वारा दरबार साहिब के साथ भारत के सीमावर्ती जिले गुरदासपुर को जोड़ेगा. इससे पहले एक महत्वपूर्ण निर्णय में कैबिनेट ने भारतीय तीर्थयात्रियों को गुरुद्वारा दरबार साहिब जाने के लिए गलियारे विकसित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी. 

पंजाब के CM अमरिंदर सिंह बोले, अमृतसर हमले की साजिश ISI ने रची, 'ग्रेनेड मेड इन पाकिस्तान' था 

VIDEO: डार्विन गलत थे, किसी ने बंदर को इंसान बनते नहीं देखा : सत्यपाल सिंह

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amarinder Singh, Amritsar Attack, Qamar Bajwa, Pakistan Army, Pakistan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com