विज्ञापन
This Article is From Nov 28, 2019

गोडसे को लेकर प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर बोले ओवैसी- वे गांधी की दुश्मन हैं और उनके हत्यारे की समर्थक

गोडसे पर की गई टिप्पणी को लेकर उनकी पार्टी भाजपा ने भी प्रज्ञा ठाकुर पर कार्रवाई की है.

गोडसे को लेकर प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर बोले ओवैसी- वे गांधी की दुश्मन हैं और उनके हत्यारे की समर्थक
असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट कर साध्वी प्रज्ञा पर बोला हमला
नई दिल्ली:

भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर की महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे पर टिप्पणी को लेकर AIMIM के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि उन्होंने पहली बार कोई ऐसा बयान नहीं दिया है. न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा कि 'यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने ऐसा कहा है उनके बयानों से लगता है कि वो महात्मा गांधी की दुश्मन और उनके हत्यारे की समर्थक है.'

बता दें, प्रज्ञा ठाकुर ने बुधवार को तब एक टिप्पणी कर विवाद खड़ा कर दिया था जब द्रमुक सदस्य ए राजा अदालत के समक्ष नाथूराम गोडसे द्वारा दिये गए उस बयान को उद्धृत कर रहे थे कि उसने महात्मा गांधी को क्यों मारा. ठाकुर की टिप्पणी को लेकर विपक्षी सदस्यों द्वारा विरोध जताए जाने के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि एसपीजी (संशोधन) विधेयक पर चर्चा के दौरान सिर्फ द्रमुक नेता का बयान ही रिकॉर्ड में जाएगा. लोकसभा सचिवालय ने बाद में एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि ठाकुर की टिप्पणी 'दर्ज नहीं की गई है.'

प्रज्ञा ठाकुर पर एक्शन: नाथूराम गोडसे पर टिप्पणी करने पर रक्षा समिति से हटा नाम, BJP संसदीय दल की बैठक में जाने पर रोक

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान ठाकुर ने गोडसे को देशभक्त करार दिया था जिसकी वजह से बड़ा राजनीतिक विवाद मचा था. बाद में उन्होंने अपने बयान के लिये माफी मांग ली थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हालांकि कहा था, 'गांधीजी या नाथूराम गोडसे के बारे में टिप्पणी बेहद खराब और समाज के लिये बेहद गलत थी....उन्होंने माफी मांग ली है लेकिन मैं उन्हें कभी भी मन से माफ नहीं कर पाउंगा.

VIDEO: अयोध्या मामला: ओवैसी ने कहा- खैरात के रूप में 5 एकड़ जमीन नहीं चाहिए

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Asaduddin Owaisi, Pragya Singh Thakur, AIMIM
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com