Parliament Winter Session Highlights: संसद के दोनों सदनों में 12 सांसदों के निलंबन के मुद्दे को लेकर बवाल जारी है. कार्यवाही सुचारू रूप से नहीं हो पा रही है. 12 निलंबित सांसदों का विरोध प्रदर्शन गुरुवार को भी जारी है. आज दूसरा दिन है. उनके समर्थन में विपक्षी दलों के सांसद हाथ मे काली पट्टी बांधकर पहुंचे हैं. सांसदों का कहना है कि तानाशाही नहीं चलेगी. सरकार समाधान के लिए कोई प्नयास नहीं कर रही है. वहीं उनके इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी शामिल हुए. वह भी सांसदों के साथ धरने पर बैठ गए. इसका एक वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने ट्विटर पर पोस्ट किया है.गौरतलब है कि बुधवार को निलंबित सांसदों ने गांधी प्रतिमा के पास धरना दिया था. उनके समर्थन में कांग्रेस के लोकसभा और राज्यसभा के सांसद मौजूद थे. निलंबित सांसदों का कहना था कि वह जनता के सवाल उठाते रहेंगे. किसानों की आवाज बनते रहेंगे. माफी किसी भी हाल में नहीं मांगेंगे.
कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में महंगाई पर चर्चा की मांग की. हालांकि इसकी राज्यसभा के उपसभापति ने अनुमति नहीं दी. उन्होंने कहा कि प्रश्नकाल के दौरान चर्चा नहीं हो सकती है. इसके बाद कांग्रेसी सांसदों ने राज्यसभा से वॉकआउट किया. वहीं सांसद राम गोपाल यादव ने एनडीटीवी से कहा कि हम राज्यसभा में महंगाई पर चर्चा की मांग कर रहे थे. कुछ सांसद किसान आंदोलन के दौरान, जिन किसानों की मृत्यु हुई है, उनके परिवारजनों को 25 लाख का मुआवजा देने की मांग कर रहे थे. लेकिन सरकार ने न हमारी मांग मानी और न ही महंगाई पर चर्चा के लिए तैयार हुई. सरकार महंगाई पर चर्चा से भाग रही है . इसलिए हमने वॉकआउट किया.
लोकसभा में आज कोरोना पर चर्चा हो रही है. चर्चा से पहले बोले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि कोरोना ने सम्पूर्ण मानवता को प्रभावित किया है. भारत पर भी कोरोना का सामाजिक-आर्थिक प्रभाव पड़ा है. नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से पूरे विश्व में चिंता बढ़ रही है. उन्होंने कहा कि सदन में आज कोरोना पर हो सकारात्मक चर्चा हो. सांसदों से कोरोना के दौरान अपने अनुभवों को साझा करने की अपील की. साथ ही कमियों को दूर करने के लिए राय और सुझाव देने की भी बात कही.
Here are Updates on Parliament Winter Session 2021 :