- दिल्ली में लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच व्यापारियों की कुछ मांगें सामने आई हैं.
- न्यू दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन ने पत्र लिखकर 6 अहम मांगें की हैं, धंधा प्रभावित होने की बात लिखी है.
- कनॉट प्लेस के सभी प्रवेश मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था भी सख्त करने की मांग की है.
दिल्ली में पिछले कई दिनों से लगातार कॉकरोज जनता पार्टी (CJP) समेत अन्य कई राजनीतिक दलों और संगठनों की तरफ से विरोध प्रदर्शन हो रहा है. जिसकी वजह से पुलिस भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त हैं. 16 अक्तूबर को भी CJP ने कनॉट प्लेस के पास सेंट्रल पार्क में तिरंगा मार्च का ऐलान किया है. पुलिस ने इस मार्च को अनुमति नहीं दी है. लेकिन इस बीच न्यू दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन ने प्रशासन से कुछ मांगें की हैं. जिसमें कहा गया है कि विरोध प्रदर्शन की वजह से लगातार व्यापार प्रभावित हो रहा है. जबकि वर्तमान का समय त्योहारी सीजन होने की वजह से अहम होता है.
व्यापारियों का कहना है कि अक्टूबर का महीना उनके पूरे साल के कारोबार के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है. दशहरे और दिवाली के समय लोग भारी संख्या में खरीदारी करने आते हैं. लेकिन रोज-रोज यही स्थिति होने से समस्याएं बढ़ रही हैं.
एसोसिएशन ने पत्र लिखकर की अपील
दिल्ली में 16 अक्टूबर के दिन भी कॉकरोज जनता पार्टी (CJP) ने कनॉट प्लेस के पास सेट्रल पार्क में तिरंगा मार्च का ऐलान किया है. हालांकि दिल्ली पुलिस ने इसकी अनुमति नहीं दी है. इस बीच न्यू दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन ने भी कुछ मांगें की हैं.
ये वीडियो भी देखिए
एसोसिएशन की 6 मांगें
- एसोसिएशन ने पत्र में रैली के दौरान कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका जताते हुए एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की अपील की.
- व्यापारियों का दावा है कि कनॉट प्लेस में लगातार हो रहे प्रदर्शनों के कारण कारोबार प्रभावित हो रहा है और दुकानदारों के बीच डर का माहौल बन रहा है.
- एसोसिएशन ने कहा कि त्योहारों के व्यस्त सीजन में बड़े स्तर पर जुटान होने से कारोबार को नुकसान और हजारों परिवारों की आजीविका पर असर पड़ सकता है.
- पत्र में प्रदर्शनकारियों को नई दिल्ली के व्यावसायिक क्षेत्रों में प्रवेश करने से रोकने के लिए सख्त एहतियाती कदम उठाने की मांग की गई.
- नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अतुल भार्गव ने दिल्ली पुलिस आयुक्त से भी कनॉट प्लेस के सभी प्रवेश मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने और सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की.
- एसोसिएशन ने प्रशासन से अपील की कि व्यावसायिक गतिविधियां बाधित न हों और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए समय रहते जरूरी कदम उठाए जाएं.
दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से लगातार विरोध प्रदर्शनों की स्थिति बन रही है. ऐसे में ट्रैफिक, मेट्रो समेत कई चीजें प्रभावित हुई हैं, जबकि व्यापारियों पर भी इसका असर पड़ा है. जिसके चलते अब व्यापारी संगठन ने मांगें की हैं.
ये भी पढे़ंः 21 रूट डायवर्ट, कनॉट प्लेस में धारा-163... CJP के तिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस की तैयारी जान लें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं