विज्ञापन
This Article is From Mar 01, 2019

पाकिस्तान ने आंशिक रूप से उड़ानों का परिचालन बहाल किया, यात्रियों को मिली राहत

फिलहाल कुछ जगह या रूट को छोड़कर कोई फ्लाइट पाकिस्तानी एयर स्पेस का इस्तेमाल चार मार्च तक नहीं सकती

Also Read in
पाकिस्तान ने आंशिक रूप से उड़ानों का परिचालन बहाल किया, यात्रियों को मिली राहत
प्रतीकात्मक फोटो.
  • आंशिक बहाली से दुनिया भर में हजारों विमान यात्रियों को मिली राहत
  • भारत से तनाव के चलते पाकिस्तान का हवाई क्षेत्र बंद कर दिया गया था
  • इस्लामाबाद, कराची, पेशावर और क्वेटा हवाई अड्डों पर परिचालन बहाल
नई दिल्ली:

पाकिस्तान का एयर स्पेस अब भी पूरी तरह से नहीं खुला है. कुछ बंदिशों के साथ कुछ विमान ही उड़ान भर पाएंगे. NOTAM को बढ़कर अब चार मार्च तक किया गया है. एयर स्पेस.आज खुलना था. फिलहाल जगह या रूट को छोड़कर कोई फ्लाइट पाकिस्तानी एयर स्पेस का इस्तेमाल चार मार्च तक नहीं सकतीं.

पाकिस्तान द्वारा शुक्रवार को उड़ानों का परिचालन आंशिक रूप से बहाल किया गया जिससे दुनिया भर में हजारों विमान यात्रियों ने राहत की सांस ली. भारत के साथ बढ़ते तनाव के चलते दो दिन पहले पाकिस्तान का हवाई क्षेत्र बंद कर दिया गया था.

सिविल एविएशन अथॉरिटी (सीएए) ने घोषणा की कि इस्लामाबाद, कराची, पेशावर और क्वेटा हवाई अड्डों पर शुक्रवार को उड़ान परिचालन बहाल कर दिया गया है. लेकिन पूर्वी हिस्से के लाहौर, मुल्तान, सियालकोट, फैसलाबाद और बहावलपुर के हवाई अड्डे चार मार्च तक बंद रहेंगे.

चीन ने पाकिस्तान जाने वाली और वहां से आने वाली सभी उड़ानों को रद्द किया

हवाई क्षेत्र बंद होने से दुनियाभर में हजारों विमान यात्री फंस गए क्योंकि पिछले तीन दिनों में देश में आने-जाने वाली 700 से अधिक अंतरराष्ट्रीय एवं घरेलू उड़ानें रद्द कर दी गईं. उनमें दिल्ली की उड़ानें भी थीं. बुधवार को लाहौर हवाई अड्डे पर चार भारतीय यात्री भी फंसे थे.

विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान के खानदान से है मिग-21 लड़ाकू विमान का पुराना रिश्ता

सीएए ने कहा कि हवाई क्षेत्र वाणिज्यिक उड़ानों के लिए खोल दिए गए हैं लेकिन पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन इन हवाई अड्डों से शनिवार सुबह से अपना परिचालन शुरू करेगी. भारत के साथ बढ़ते तनाव के चलते पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र को बंद करने से यूरोप और दक्षिण पूर्व एशिया के महत्वपूर्ण हवाई मार्गों पर प्रभाव पड़ा.

VIDEO : समझौता एक्सप्रेस पर लगा ब्रेक

एयर इंडिया, जेट एयरवेज, कतर एयरवेज और सिंगापुर एयरलाइंस जैसी विभिन्न एयरलाइनों ने बुधवार को घोषणा की थी कि वे अपनी उड़ानों का मार्ग बदल रही हैं क्योंकि पाकिस्तान ने अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है.
(इनपुट भाषा से भी)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India-Pakistan Tensions, Restored The Operations Of The Flights
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com