विज्ञापन
7 years ago
नई दिल्ली:

Odd-Even Today: दिल्ली-एनसीआर में बीते 3-4 दिनों से स्मॉग छाया हुआ है. हालत यह है कि घरों से बाहर निकलने पर अधिकतर लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत हो रही है. आज दिल्ली के कई इलाकों में एयर क्वॉलिटी इंडेक्स 900 के पार है तो ज़्यादातर जगहों पर 450 के पार है. जबकि कल इसका स्तर एक हज़ार और नोएडा, ग़ाज़ियाबाद में डेढ़ हज़ार तक पहुंच गया था. ये एक तरह की एयर इमरजेंसी है. हालात को देखते हुए दिल्ली के अलावा नोएडा, ग़ाज़ियाबाद, गुड़गांव और फरीदाबाद के स्कूलों को पांच नवंबर तक बंद करने का आदेश दिया गया. जानकारी के मुताबिक दिल्ली में क़रीब 300 टीमों को प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए तैनात किया गया है. इन टीमों का मुख्य ध्यान 7 औद्योगिक इलाकों, दिल्ली एनसीआर के मुख्य मार्गों, निर्माण से जुड़ी जगहों और कूड़ा-कचरा जलने से जुड़ी जगहों पर है. कई इलाकों में धूल को नीचे बैठाने के लिए पानी का भी छिड़काव किया जा रहा है लेकिन ये सब उपाय नाकाफ़ी ही लग रहे हैं और आज से दिल्ली में ऑड-ईवन (Odd-Even) का भी नियम लागू है अब इसका क्या असर पड़ेगा यह भी देखना होगा.

Delhi Odd-Even Scheme Updates:

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Odd-Even Rule
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com