40 साल का हुआ नोएडा, अब बनेगा स्मार्ट सिटी

नोएडा:

नोएडा शहर ने अपने 40 साल का सफर पूरा कर लिया है। शुक्रवार 17 अप्रैल को नोएडा को बने पूरे 40 साल हो गए हैं। इस अवसर पर नवीन ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमा रमण ने कहा कि इसे स्मार्ट सिटी बनाने की योजनाओं पर काम जारी है।

साल 1976 में दिल्ली की औद्योगिक इकाइयों को स्थानांतरित कर एकीकृत औद्योगिक शहर के विकास के लिए नवीन ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण (नोएडा) की स्थापना की गई थी। शुरू में यह शहर औद्योगिक विकास का गवाह बना और बाद में घरों की मांग को देखते हुए आवासीय परियोजनाओं की ओर अग्रसर हुआ।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

कई सरकारी विभागों को नोएडा स्थानांतरित किया गया तथा कॉरपोरेट सेक्टर के शहर में आने से यह शहर आईटी हब में तब्दील हो गया है। स्थापना दिवस पर कई सांस्कृतिक और खेल समारोहों का आयोजन किया गया।