विज्ञापन
This Article is From Oct 08, 2019

जेम्स पीबल्स, मिशेल मेयर और डिडिएर क्वेलोज को मिला Physics का Nobel Prize

14 अक्टूबर तक कुल छह क्षेत्रों में नोबेल पुरस्कार विजेताओं का ऐलान किया जाएगा.

जेम्स पीबल्स, मिशेल मेयर और डिडिएर क्वेलोज को मिला Physics का Nobel Prize
स्वीडन के स्टॉकहोम में हुई नोबेल पुरस्कार की घोषणा
  • जेम्स पीबल्स को उनकी खोज के लिए मिलेगी पुरस्कार की आधी राशि
  • 14 अक्टूबर तक 6 क्षेत्रों में होगी नोबेले पुरस्कारों की घोषणा
  • नोबेल फाउंडेशन हर साल देती है नोबेल प्राइज
नई दिल्ली:

स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में मंगलवार को भौतिकी (Physics) का नोबेल प्राइज 2019 (Nobel Prize 2019) की घोषणा की गई. इस बार का भौतिकी का नोबेल प्राइज तीन वैज्ञानिकों जेम्स पीबल्स, मिशेल मेयर और डिडिएर क्वेलोज को प्रदान किया गया. जेम्स पीबल्स  को "भौतिक ब्रह्माण्ड विज्ञान में सैद्धांतिक खोजों के लिए",  मिशेल मेयर और डिडिएर क्वेलोज़ को "एक सौर-प्रकार के तारे की परिक्रमा करने वाले एक्सोप्लेनेट की खोज के लिए."  संयुक्त रूप से  नोबेल प्राइज मिला है. आधी पुरस्कार  राशि जेम्स पीबल्स को दी जाएगी और बाकी आधी दो अन्य वैज्ञानिकों में बराबर-बराबर बांटी जाएगी.

इससे पहले सोमवार को अमेरिका के विलियम कायलिन और ब्रिटेन के  ग्रेग सेमेन्ज़ा और पीटर रैटक्लिफ को चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल प्राइज की घोषणा की गई थी. इन लोगों ने पता लगाया कि ऑक्सीजन का स्तर किस तरह से हमारे सेलुलर मेटाबोलिज्म और शारीरिक गतिविधियों को प्रभावित करता है. वैज्ञानिकों की इस खोज से एनीमिया, कैंसर और अन्य बीमारियों के खिलाफ लड़ाई में नई रणनीति बनाने का रास्ता साफ हुआ. 

Nobel Prize: क्यों दिया जाता है नोबेल पुरस्कार, जानिए इसके बारे में सबकुछ

14 अक्टूबर तक कुल छह क्षेत्रों में नोबेल पुरस्कार विजेताओं का ऐलान किया जाएगा. वहीं स्वीडिश अकादमी 2018 और 2019 दोनों ही वर्षों के लिए साहित्य नोबेल पुरस्कारों का घोषणा करेगी. 2018 में यौन उत्पीड़न के मामले में फंसने की वजह से साहित्य के नोबेल पुरस्कार को स्थगित कर दिया गया था. 

अमेरिका और ब्रिटेन के इन 3 वैज्ञानिकों को मिला मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार

बता दें नोबेल पुरस्कार हर साल स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में दिया जाता है. इसकी शुरुआत 1901 में हुई थी. ये पुरस्कार चिकित्सा, भौतिकी, रसायन, साहित्य, शांति और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में दिया जाता है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
James Peebles, Michel Mayor, Didier Queloz, Nobel Prize, Nobel Prize 2019, Physics Nobel Prize, Physics
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com