विज्ञापन
This Article is From Jun 13, 2012

नित्यानंद का सरेंडर, एक दिन की न्यायिक हिरासत में

नित्यानंद का सरेंडर, एक दिन की न्यायिक हिरासत में
विवादों में घिरे स्वयंभू स्वामी नित्यानंद ने कर्नाटक के रामानगरम की अदालत में सरेंडर कर दिया और उन्हें एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। नित्यानंद पर बलात्कार और यौन शोषण के आरोप हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बेंगलुरु: विवादों में घिरे स्वयंभू स्वामी नित्यानंद ने कर्नाटक के रामानगरम की अदालत में सरेंडर कर दिया और उन्हें एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। नित्यानंद पर बलात्कार और यौन शोषण के आरोप हैं।

मुख्यमंत्री डीवी सदानंद गौडा ने कहा था कि स्वयंभू स्वामी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, जिसके बाद पुलिस ने मंगलवार को तलाशी अभियान चलाया। एक अमेरिकी महिला ने स्वामी पर चार सालों तक यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।

गिरफ्तारी के लिए तलाशी वारंट के कारण छिपे होने के कयासों के बीच आश्रम ने घोषणा की थी कि नित्यानंद लौटेंगे और नियमित गतिविधियों में हिस्सा लेंगे। इसी से संबंधित घटनाक्रम में विहिप कर्नाटक इकाई ने नित्यानंद का बचाव करते हुए हिन्दू संत की छवि खराब करने के लिए कुछ निहित तत्वों पर साजिश रचने का आरोप लगाया था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nithyananda, Nithyananda Arrested In Karnataka, नित्यानंद गिरफ्तार, स्वामी नित्यानंद का सरेंडर
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com