Chandrayaan-2 के लैंडिंग स्थान की तस्वीरों का विश्लेषण कर रहा NASA, जल्द ही...

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) अपने चंद्रमा ऑर्बिटर द्वारा चांद के उस हिस्से की खींची गई तस्वीरों का विश्लेषण, प्रमाणन एवं समीक्षा कर रहा है, जहां भारत के चंद्रयान-2 मिशन ने अपने विक्रम मॉड्यूल की सॉफ्ट लैंडिंग कराने का प्रयास किया था.

Chandrayaan-2 के लैंडिंग स्थान की तस्वीरों का विश्लेषण कर रहा NASA, जल्द ही...

हाल ही में ISRO ने चंद्रयान-2 मिशन के लिए मिले समर्थन के लिए देशवासियों का आभार जताया था.

ह्यूस्टन:

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) अपने चंद्रमा ऑर्बिटर द्वारा चांद के उस हिस्से की खींची गई तस्वीरों का विश्लेषण, प्रमाणन एवं समीक्षा कर रहा है, जहां भारत के चंद्रयान-2 मिशन ने अपने विक्रम मॉड्यूल की सॉफ्ट लैंडिंग कराने का प्रयास किया था. एजेंसी के एक प्रोजेक्ट साइंटिस्ट के हवाले से मीडिया ने यह खबर दी है. NASA के लूनर रिकॉनिसंस ऑर्बिटर (एलआरओ) अंतरिक्षयान ने चंद्रमा के अनछुए दक्षिणी ध्रुव के पास, वहां से गुजरने के दौरान कई तस्वीरें ली जहां से विक्रम ने उतरने का प्रयास किया था.

ISRO ने चंद्रयान-2 को लेकर किया यह Tweet, 'भारतीयों की आशाओं और सपनों से प्रेरित होकर...'  

एलआरओ के डिप्टी प्रोजेक्ट साइंटिस्ट जॉन कैलर ने NASA का बयान साझा किया, जिसमें इस बात की पुष्टि की गई कि ऑर्बिटर के कैमरे ने तस्वीरें ली हैं. सीनेट डॉट कॉम ने एक बयान में कैली के हवाले से कहा, 'एलआरओसी टीम इन नयी तस्वीरों का विश्लेषण करेगी और पूर्व की तस्वीरों से उनकी तुलना कर यह देखेगी कि क्या लैंडर नजर आ रहा है (यह छाया में या तस्वीर में कैद इलाके के बाहर हो सकता है).'

नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक का दावा, ISRO मून लैंडर समस्या को सही कर लेगा

रिपोर्ट में कहा गया कि नासा इन छवियों का विश्लेषण, प्रमाणीकरण और समीक्षा कर रहा है. उस वक्त चंद्रमा पर शाम का समय था जब ऑर्बिटर वहां से गुजरा था, जिसका मतलब है कि इलाके का ज्यादातर हिस्सा बिंब में कैद हुआ होगा. सात सितंबर को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का चंद्रयान-2 के विक्रम मॉड्यूल की चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग कराने का प्रयास तय योजना के मुताबिक पूरा नहीं हो पाया था. लैंडर का आखिरी क्षण में जमीनी केंद्रों से संपर्क टूट गया था. नासा के एक प्रवक्ता ने इससे पहले कहा था कि इसरो (ISRO) के विश्लेषण को साबित करने के लिए अंतरिक्ष एजेंसी चंद्रयान-2 विक्रम लैंडर के लक्षित इलाके की पहले और बाद में ली गई तस्वीरों को साझा करेगी.

यह भी पढ़ें-  

क्या सफल होगा चंद्रयान-2 मिशन? चंद्रमा पर विक्रम लैंडर मिलने के बाद ISRO के पास क्या हैं विकल्प
चंद्रयान-1 के डायरेक्टर ने बताई वजह, क्यों नहीं हो पा रहा लैंडर से ऑर्बिटर का संपर्क
Chandrayaan 2: चांद पर कहां और किस हाल में है 'विक्रम लैंडर', ISRO के अधिकारी ने हटाया पर्दा

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

VIDEO: Chandrayaan 2: ऑर्बिटर ने विक्रम लैंडर का पता लगाया