विज्ञापन
This Article is From Oct 15, 2020

भोपाल: 12 साल की बच्ची को ब्लैकमेल कर किया गैंगरेप, ऑनलाइन गेम के जरिए की थी दोस्ती, 3 गिरफ्तार

मध्य प्रदेश पुलिस ने गुरुवार को बताया कि बच्ची एक ऑनलाइन गेम के जरिए इन आरोपियों से मिली थी. पुलिस ने बताया है कि तीनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं. इन आरोपियों ने बच्ची का वीडियो बना लिया था, जिसे वो ऑनलाइन अपलोड करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहे थे, ताकि वो उनके खिलाफ न बोले.

भोपाल: 12 साल की बच्ची को ब्लैकमेल कर किया गैंगरेप, ऑनलाइन गेम के जरिए की थी दोस्ती, 3 गिरफ्तार
आरोपियों ने बच्ची को ब्लैकमेल कर कई बार उसका रेप किया था, पुलिस ने किया गिरफ्तार. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
भोपाल:

मध्य प्रदेश के भोपाल में एक 12 साल की बच्ची के साथ तीन आदमियों ने मिलकर कई बार गैंगरेप किया और उसे ब्लैकमेल करते रहे. मध्य प्रदेश पुलिस ने गुरुवार को बताया कि बच्ची एक ऑनलाइन गेम के जरिए इन आरोपियों से मिली थी. पुलिस ने बताया है कि तीनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं. इन आरोपियों ने बच्ची का वीडियो बना लिया था, जिसे वो ऑनलाइन अपलोड करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहे थे, ताकि वो उनके खिलाफ न बोले.

बच्ची के परिवार ने पुलिस में शिकायत लिखाई थी. पुलिस इंस्पेक्टर आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, तीनों आरोपियों की उम्र 18 से 19 साल है. ये तीनों ही रंभा नगर इलाके के हैं. इन्होंने ऑनलाइन गेम PUBG खेलते हुए बच्ची से दोस्ती की थी.

यह भी पढ़ें: UP : रेप के बाद नाबालिग ने की खुदकुशी, मां का आरोप - पुलिस ने कहा, पता करो लड़के कौन थे, फिर लिखेंगे रिपोर्ट

इंस्पेक्टर ने बताया कि पिछले महीने इन्होंने बच्ची को बहला-फुसलाकर रंभा नगर बुलाया, जहां कथित रूप से उसके साथ रेप किया और उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया. पुलिस अफसर ने बताया कि 'इसके बाद उन्होंने बच्ची को कथित रूप से यह कहकर ब्लैकमेल किया कि अगर उसने उनके खिलाफ कुछ किया या विरोध किया तो वो उसका वीडियो ऑनलाइन अपलोड कर देंगे और इस धमकी के बिना पर कई बार रेप किया.' परिवार की शिकायत के बाद इन आरोपियों को बुधवार की रात गिरफ्तार कर लिया गया.

इनके खिलाफ आईपीसी की कई धाराओं- 376 (2N) (बार-बार रेप करना), 376 (DA) (16 साल से कम उम्र की बच्ची का गैंगरेप करना) और 506 (आपराधिक धमकी देना) में केस दर्ज किया गया है. इसके अलावा तीनों आरोपी POCSO एक्ट (Protection of Children from Sexual Offences Act) की धाराओं के तहत भी बुक किए गए हैं.

Video: क्राइम रिपोर्ट इंडिया : पुलिस ने रेप-मर्डर के मामले को सुसाइड बनाया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhya Pradesh Girl Raped, Madhya Pradesh Police, 12 Years Old Girl Raped
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com