विज्ञापन
This Article is From Jun 29, 2012

दिल्ली में तपिश बरकरार, मानसून में देरी

मानसून के आने में हो रही देरी के कारण दिल्ली में लगातार शुक्रवार को भी तपिश का दौर जारी है। शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी का न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: मानसून के आने में हो रही देरी के कारण दिल्ली में लगातार शुक्रवार को भी तपिश का दौर जारी है। शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी का न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

तेज धूप के कारण खासतौर से दोपहिया वाहन सवारों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। धूप में बाहर निकलने पर लोगों की चमड़ियां झुलस जा रही हैं और वे लू के भी शिकार हो रहे हैं। धूप से खुद को बचाने के लिए लोग दुपट्टों और छातों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश से आने वाली मानसूनी हवाओं के दिल्ली और उसके पड़ोसी क्षेत्रों में न पहुंचने के कारण कम से कम एक सप्ताह तक यही स्थिति बनी रहेगी।

अधिकारी ने बताया, "मानसूनी हवाएं उत्तर प्रदेश पहुंच गई है, लेकिन अभी उन्हें दिल्ली आने में लगभग एक सप्ताह का समय लगेगा।"

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण, जो कि मानसून से सम्बंधित नहीं है, सप्ताहांत में शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने से राहत मिल सकती है।

अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को छिटपुट बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

गौरतलब है कि गुरुवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 41.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
दिल्ली में तपिश, मानसून में देरी, Late Monsoon, Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com