विज्ञापन
This Article is From Oct 31, 2014

फडणवीस की टीम में युवा और अनुभवी नेताओं का मिश्रण

मुंबई:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में आज यहां शपथ ग्रहण करने वाला 10 सदस्यीय देवेंद्र फडणवीस मंत्रिमंडल युवा और अनुभवी नेताओं की मिली जुली टीम है।

इन नेताओं में 1952 में जन्मे एकनाथ खडसे सबसे वरिष्ठ हैं जो पिछली विधानसभा में विपक्ष के नेता थे। उत्तर महाराष्ट्र के जलगांव जिले के एक प्रमुख नेता खडसे 1995-1999 में शिवसेना-भाजपा सरकार में वित्तमंत्री थे।

सुधीर मुगंतीवार (1962 में जन्मे) महाराष्ट्र भाजपा के पूर्व अध्यक्ष हैं और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नजदीकी सहयोगी हैं। वह 1995-1999 में शिवसेना-भाजपा सरकार में कुछ समय के लिए मंत्री भी थे। वह विदर्भ के चंद्रपुर जिले के रहने वाले हैं।

विनोद तावड़े (1963 में जन्मे) विधान परिषद में विपक्ष के नेता के तौर पर सक्रिय थे और तटवर्ती कोंकण क्षेत्र के सिंधुदुर्ग जिले के रहने वाले हैं। वह इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग में स्नातक हैं।

पुणे स्नातक सीट से विधान परिषद सदस्य चंद्रकांत पाटिल के दो दिन पहले तक फडणवीस के स्थान पर महाराष्ट्र भाजपा का अगला अध्यक्ष बनने की जानकारी आ रही थी। महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले से आने वाले पाटिल की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में जड़े बहुत गहरी हैं और वह अक्सर संघ परिवार और प्रदेश पार्टी संगठन के बीच पुल का काम करते हैं।

पंकजा मुंडे (1979 में जन्मी) मराठवाड़ा क्षेत्र के परली से दूसरी बार विधायक चुनी गई हैं। पंकजा को उनके पिता गोपीनाथ मुंडे की गत जून में सड़क दुर्घटना में मौत के बाद प्रदेश भाजपा कोर कमेटी का सदस्य बनाया गया था। विष्णु सवारा पालघर जिले के विक्रमगढ़ विधानसभा सीट से जीते हैं। वह 1990 के दशक में शिवसेना-भाजपा सरकार में मंत्री थे।

प्रकाश मेहता मुंबई में पूर्वी घाटकोपर विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह मुम्बई भाजपा के पूर्व अध्यक्ष हैं। वह 1990 के दशक में शिवसेना-भाजपा सरकार में मंत्री थे।

आज शपथ ग्रहण करने वाले राज्य मंत्रियों में दिलीप कांबले पुणे कैंटोमेंट सीट से रमेश भागवे को 14 हजार से अधिक वोटों से हराकर विधायक चुने गए। भागवे पिछली विधानसभा में इस सीट से विधायक एवं पूर्व मंत्री थे।

विद्या ठाकुर मुंबई की पूर्व उप महापौर हैं। उन्होंने हाल में हुए विधानसभा चुनाव में शिवसेना नेता सुभाष देसाई को गोरेगांव विधानसभा सीट से पराजित किया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Previous Article
महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव : कांग्रेस की तीसरी सूची में 16 नाम, अब तक कुल 87 उम्‍मीदवार घोषित
फडणवीस की टीम में युवा और अनुभवी नेताओं का मिश्रण
कांग्रेस, उद्धव, शरद vs बीजेपी, शिंदे, अजितः सीटों का फॉर्म्युला हो गया फाइनल? जानें कितने पर लड़ सकता है कौन
Next Article
कांग्रेस, उद्धव, शरद vs बीजेपी, शिंदे, अजितः सीटों का फॉर्म्युला हो गया फाइनल? जानें कितने पर लड़ सकता है कौन
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com