विज्ञापन
This Article is From Jan 21, 2022

महाराष्ट्र : पंचायत चुनाव में BJP को 419 सीटों पर जीत, जानें-शिवसेना, NCP और कांग्रेस का हाल

दोनों जिलों की 105 जिला परिषद सीटों में से बीजेपी को 38, कांग्रेस को 34 और एनसीपी को 21 सीटों पर विजय हासिल हुई. इसी प्रकार, पंचायत समिति की 210 सीटों में से बीजेपी ने 93, कांग्रेस ने 53 और एनसीपी ने 36 सीटों पर कब्जा जमाया.

महाराष्ट्र : पंचायत चुनाव में BJP को 419 सीटों पर जीत, जानें-शिवसेना, NCP और कांग्रेस का हाल
बीजेपी ने पंचायत चुनाव की कुल 1,791 सीटों में से 419 पर विजय हासिल की है. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुंबई:

महाराष्ट्र में गुरुवार को गढ़चिरौली जिले के नतीजे सामने आने के बाद, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने नगर पंचायत चुनाव में शीर्ष स्थान बरकरार रखा है. पार्टी ने पंचायत चुनाव की कुल 1,791 सीटों में से 419 पर विजय हासिल की है. राज्य निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, एनसीपी को 381 और कांग्रेस को 344 सीटों पर जीत मिली है. शिवसेना, 296 सीटों के साथ चौथे स्थान पर है जबकि निर्दलीय प्रत्याशियों ने 239 सीटों पर जीत दर्ज की है. बाकी सीटें सीपीएम, बीएसपी और स्थानीय दलों के खातों में गई हैं. भंडारा और गोंदिया जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव साथ में हुए थे जिसके नतीजे गुरुवार को घोषित किये गए.

दोनों जिलों की 105 जिला परिषद सीटों में से बीजेपी को 38, कांग्रेस को 34 और एनसीपी को 21 सीटों पर विजय हासिल हुई. इसी प्रकार, पंचायत समिति की 210 सीटों में से बीजेपी ने 93, कांग्रेस ने 53 और एनसीपी ने 36 सीटों पर कब्जा जमाया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra Nagar Panchayat Elections, Maharashtra Panchayat Elections, Maharashtra Panchayat Election Result, Panchayat Election Result
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com