पूर्व मुख्यमंत्री और BJP नेता देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र सरकार ने कोविड-19 (Covid-19) के कारण हुई कम से कम 950 मौतों की जानकारी नहीं दी है जो आईसीएमआर (ICMR) के दिशानिर्देशों का उल्लंघन है. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thakrey) को लिखे पत्र में फडणवीस ने कहा, 'कोविड-19 के कारण (मुंबई में) हुई करीब 950 मौतों की सूचना नहीं है. यह काफी गंभीर मामला है, साथ ही खतरनाक भी.' राज्य सरकार के मुताबिक, कोविड-19 से बुरी तरह प्रभावित मुंबई में 14 जून तक मरने वालों की संख्या 2182 है.
फडणवीस ने दावा किया कि मुंबई के विभिन्न अस्पतालों में हुई 950 मौतों में से 500 के बारे में मृत्यु समीक्षा समिति को भी जानकारी नहीं दी गई. महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता ने आरोप लगाए, 'मृत्यु समीक्षा समिति ने 451 मौतों को गैर कोविड मौत बताया. बहरहाल, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद् (आईसीएमआर) के दिशानिर्देशों के मुताबिक ये सभी मौत कोविड-19 के कारण हुईं.' उन्होंने कहा कि हम मांग करते हैं कि किसके दबाव में समिति ने मौतों को गैर कोविड-19 मौत बताया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पूर्व मुख्यमंत्री ने पूछा, 'बृहन्मुंबई नगरपालिका परिषद् (BMC) ने आईसीएमआर के दिशानिर्देशों का पालन करने से इंकार कर दिया है और कुछ मौतों को कोविड-19 के कारण नहीं बताया गया. आईसीएमआर के स्पष्ट दिशानिर्देश के बावजूद मृत्यु समीक्षा समिति ने उन मौतों को गैर कोविड-19 मौत क्यों बताया?' उन्होंने कहा कि समिति की कार्रवाई न केवल निंदनीय है बल्कि आपराधिक प्रकृति की है. उन्होंने कहा, 'एक और घटना है जिसमें मुंबई के विभिन्न अस्पतालों में 500 मौतों की जानकारी मृत्यु समीक्षा समिति को नहीं भेजी गई. मैं जानना चाहता हूं कि राज्य सरकार क्या कार्रवाई करने जा रही है.' उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
VIDEO:महाराष्ट्र में नहीं थम रहा कोरोना
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं