मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर में शनिवार रात लॉकडाउन (Lockdown) लगने के बावजूद सड़कों पर भारी ट्रैफिक नजर आया. लॉकडाउन लगने के बाद लोग घर जाने की जल्दबाजी में दिखे. इसी दौरान शहर में नगर निगम द्वारा कोविड-19 गाइडलाइंस का उल्लंघन कर रहे और मास्क नहीं लगा रहे लोगों का चालान काटा गया. इंदौर के विजय नगर चौराहे पर नगर निगम जोन के पास नगर सुरक्षा समिति के कुछ कार्यकर्ताओं और विजय नगर थाने की पुलिस ने बीती रात मास्क नहीं लगा रहे लोगों को रोककर चालान काटा. इस दौरान बगैर मास्क लगाए आए एक युवक से नगर सुरक्षा समिति के लोग भिड़ गए और उसकी सड़क पर ही जोरदार तरीके से पिटाई कर दी.
इसके बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. बताया जा रहा है कि उक्त युवक को मास्क नहीं लगाने के कारण रोका गया था. उसके बाद उक्त युवक के पास चालान के पैसे नहीं होने के चलते विवाद हो गया और नगर सुरक्षा समिति के लोगों ने उसकी धुनाई कर दी. युवक का आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में उसकी पिटाई हो रही थी लेकिन कोई पुलिसवाला रोकने को तैयार नहीं था. उसने अपनी गाड़ी छीन लेने का भी आरोप लगाया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Covid-19: मध्य प्रदेश में और पांच शहरों में रविवार को रहेगा लॉकडाउन, अब तक 2,84,265 लोग संक्रमित
हालांकि, बाद में बताया गया कि उक्त युवक शराब के नशे में था और मास्क भी नहीं लगाया हुआ था. पूरे घटनाक्रम के दौरान युवा, पुलिस और नगर सुरक्षा समिति के लोगों को कोसता नजर आया. उसका कहना था कि उसके पास मात्र 20 रुपये हैं और वह दिन भर से भूखा प्यासा है लेकिन सुरक्षा समिति के लोग उसे जबरन रोककर परेशान कर रहे थे.
मास्क और चालान बनाने की बात पर हुए विवाद में नगर सुरक्षा समिति के चार पांच लोगों ने मिलकर उक्त युवक की जमकर पिटाई कर दी जिसके फोटो भी सामने आए. जिस वक्त यह पूरा वाकया हो रहा था, उस वक्त मौके पर विजय नगर थाने का बल भी मौजूद था लेकिन किसी ने भी उक्त युवक को नहीं बचाया और नगर सुरक्षा समिति के लोग मनमानी करते रहे.
भोपाल-इंदौर समेत MP के 7 शहरों में 1 दिन का लॉकडाउन, शादी, सिनेमा-रेस्तरां पर भी पाबंदी
गौरतलब है कि रविवार और सोमवार के लॉकडाउन के चलते शनिवार रात से बाजार में ट्रैफिक और भीड़ देखने को मिल रही थी जिसके कारण कई लोग हड़बड़ाहट में अपने घरों की तरफ निकल गए. इसी बीच शहर के कई हिस्सों में नगर निगम और पुलिस ने चेकिंग भी लगा रखे थे जिसके चलते लोगों को और परेशानी का सामना करना पड़ा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं