- रिलायंस पावर प्लांट का ऐश डैम टूटा
- एस्सार व NTPC के टूट चुके हैं ऐश डैम
- पांचों लापता ग्रामीणों की तलाश जारी
सिंगरौली में एस्सार कंपनी व NTPC के ऐश डैम के फूटने की घटना को लोग भूले नहीं थे कि शुक्रवार की शाम को रिलायंस शासन पावर प्लांट सिंगरौली का भी ऐश डैम अचानक से फूट गया. डैम फूटने के बाद राख युक्त पानी वहां कई एकड़ जमीन को अपनी जद में ले लिया. जिससे क्षेत्र में हडकंप मच गया. कई घर व परिवार पानी में फंस गए. पूरे इलाके में पानी भर जाने से काम के लिए क्षेत्र में गए लोग और कई मवेशी देर रात तक फंसे रहे. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है और चार ग्रामीण लापता हैं. उनकी तलाश की जा रही है.
घटना की जानकारी मिलने के बाद हालात का जायजा लेने के लिए मौके पर एसपी व एसडीएम सहित रिलायंस के अधिकारी पहुंच गए. शुरूआत में अधिकारियों ने डैम टूटने की घटना में जान-माल का नुकसान नहीं होने की बात कही थी. हालांकि डैम से निकलने वाले पानी का बहाव तेज होने के मद्देनजर आस-पास की निचली बस्तियों के रहवासियों को सतर्क कर दिया गया. माना जा रहा था कि राख का मलबा निचले इलाकों में पहुंचा तो भारी नुकसान होगा.
-
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज
जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर की दूरी पर झांझी, हरहवा गांव में स्थित रिलायंस के एस डाइक के अचानक टूट जाने की जानकारी शाम को पांच बजे के करीब ग्रामीणों को मिली. वहां राख युक्त पानी तेज बहाव के साथ बहता देखा गया. डैम फूटने की घटना की सूचना जंगल में आग की तरह फैल गई और आधे घंटे में कंपनी सहित जिला प्रशासन व पुलिस अधिकारियों तक पहुंच गई.
सूचना मिलने के बाद एक-एक कर सारे अधिकारी मौके पर पहुंच गए. अधिकारियों ने देर शाम तक किसी भी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं होने की बात कही थी. हालांकि राख युक्त पानी आसपास के कई गांवों में घुसने का खतरा बना हुआ था. डैम टूटने के बाद गांव के कुछ लोग व कई मवेशी फंसे हुए थे. फिलहाल चारों लापता ग्रामीणों की तलाश की जा रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं