मैडम मिंज को दिल्ली पुलिस (Delhi police) की स्पेशल सेल ने सहारनपुर से गैंगस्टर काला जठेड़ी के साथ गिरफ्तार किया है. सीकर फतेहपुर के अलफसर गांव रहनेवाली अनुराधा पढ़ाई में तेज थी. उसने बीसीए जैसी प्रॉफेशनल डिग्री ली थी, लेकिन नॉर्मल जॉब उसका एंबिशन नहीं था. अनुराधा और उसका पति फैलिक्स दीपक मिंज ने सीकर में शेयर ट्रेडिंग का काम शुरू किया था. दोनों ने मिलकर लोगों के लाखों रुपए ट्रेडिंग में लगवा दिए. अचानक उसका धंधा चौपट हुआ और करोड़ों के कर्ज में डूब गई. लेनदारी खत्म करने के लिए उसने जुर्म का रास्ता चुना. पैसा वापस लौटाने का दबाव बना तो उसने हिस्ट्रीशीटर बलबीर बानूड़ा के जरिए कुख्यात अपराधी आनंदपाल सिंह के सम्पर्क में आ गई. अनुराधा ने घरवालों के खिलाफ जाकर लव मैरिज की थी. जुर्म की दुनिया में एक्टिव होने पर वह आनंदपाल के संपर्क में आई. उससे मिलने से पहले आनंदपाल बिल्कुल देसी लड़का था, शर्ट-पैंट और गमछा पहनने वाला. लेकिन अनुराधा ने उसे बदल दिया. डॉन अब देसी कपड़े छोड़ सूट-बूट और हैट पहनने लगा था वह अपने बयान भी अंग्रेजी में देने लगा था. इंग्लिश बोलना उसे अनुराधा ने ही सिखाया था.
दिल्ली पुलिस ने जेल के अंदर मोबाइल पहुंचाकर मोस्टवांटेड काला जठेड़ी को ऐसे जाल में फंसाया
डॉन के हर क्राइम की प्लानिंग अनुराधा ही करती थी. उसने डॉन को अंग्रेजी सिखाई और बदले में डॉन से एके-47 जैसे हाइटेक हथियार चलाने सीखे थे. कुख्यात अपराधी आनंदपाल सिंह की एन्काउंटर के बाद बाद गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई के सम्पर्क से अनुराधा दिल्ली तक पहुच गई. सीकर के एक व्यापारी के अपहरण के मामले में पुलिस ने अनुराधा पर 5 हजार रुपए इनाम भी घोषित किया था. 27 जून 2006 को बहुचर्चित जीवणराम गोदारा हत्याकांड घटना के मुख्य गवाह प्रमोद चौधरी के भाई इंद्रचंद के अपहरण मामले में भी पुलिस को अनुराधा की तलाश थी.
-
AI नहीं खा सकता है आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
NDTV World Summit 2026: बॉलीवुड से ग्लोबल स्टेज तक, Mohini Dey के 20 साल के सफर की अनसुनी बातें -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
9 महीनों से लेडी डॉन कुख्यात आनंदपाल के दोनों लिव इन में रह रहे थे. लेडी डॉन अनुराधा चौधरी को साल 2016 में नागौर जिले की एक अदालत ने 2 साल की सजा सुनाई थी. इसी के साथ 20 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया था. उसके बाद आंनदपाल की मौत हो गई.
बचपन में उठ गया था मां का साया
अनुराधा के घर का नाम मिंटू है. मां के बचपन में ही गुजरने के बाद मिंटू के सिर पर सिर्फ पिता का ही साया बचा था. पिता रामदेव सरकारी विभाग मे थे. मिंटू की शादी जिस शख्स से हुई वो भी अनुराधा के अपराध जगत में फंसने के बाद उससे अलग हो गया. अनुराधा अलफसर फतेहपुर गांव मे पढाई फतेहपुर की चमड़िया कॉलेज मे पढ़ी उसके बाद मोदी लक्ष्मणगढ़ सीकर मे रहे. उसके बाद शादी करके सीकर रहने लगी. पिछले 9 महीने से वो गैंगस्टर काला जठेड़ी के साथ लिव इन मे रह रही थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं