विज्ञापन
This Article is From Jul 20, 2016

12वीं कक्षा के खराब नतीजों पर केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा गया

12वीं कक्षा के खराब नतीजों पर केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा गया
फाइल फोटो
नई दिल्ली: 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में स्कूलों के असंतोषजनक प्रदर्शन पर केंद्रीय विद्यालय संगठन ने अपने करीब 240 स्कूलों के प्रधानाध्यापकों से इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है।

अधिकारियों के मुताबिक, मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले केंद्रीय विद्यालयों के कुल प्रदर्शन में हल्का सुधार देखा गया। ऐसे करीब 240 स्कूल थे, जिनमें छात्रों के उत्तीर्ण होने के प्रतिशत में गिरावट दर्ज की गई।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ''पिछले साल की तुलना में खराब प्रदर्शन करने वाले स्कूलों से उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन नहीं करने पर विस्तृत स्पष्टीकरण मांगा गया है।''

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
जम्‍मू-कश्‍मीर चुनाव : पहले चरण में किस पार्टी में कितने करोड़पति उम्‍मीदवार? जानिए कितनी है औसत संपत्ति
12वीं कक्षा के खराब नतीजों पर केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा गया
कंगना रनौत को 'इमरजेंसी' पर राहत नहीं, 6 सितंबर को फिल्म नहीं होगी रिलीज
Next Article
कंगना रनौत को 'इमरजेंसी' पर राहत नहीं, 6 सितंबर को फिल्म नहीं होगी रिलीज
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com