- Jio यूजर्स को हो रही नेटवर्क प्रॉब्लम
- ट्विटर पर यूजर्स ने की शिकायत
- कंपनी ने बताया कनेक्टिविटी इशू है
फेसबुक, वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम के सोमवार को 6-7 घंटे डाउन रहने के एक दिन बाद ही बुधवार को Jio के ग्राहकों की ओर से नेटवर्क प्रॉब्लम की शिकायत की जा रही है. ट्विटर पर #JioDown भी ट्रेंड कर रहा था. माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर कई यूजर्स ने शिकायत की कि पिछले 3-4 घंटों से वो नेटवर्क आउटेज फेस कर रहे हैं. इंटरनेट आउटेज ट्रैकर DownDetector पर सुबह 11 बजे के आसपास तक लगभग 4,000 लोगों ने नेटवर्क प्रॉब्लम रिपोर्ट किया था. चार्ट पर देख सकते हैं कि कितनी तेजी से यूजर्स ने नेटवर्क प्रॉब्लम रिपोर्ट कराई है.
DownDetector के चार्ट के डेटा के मुताबिक लोगों ने सुबह 9.30 बजे के आसपास रिपोर्ट करना शुरू किया और अगले एक-डेढ़ घंटे में ही ये संख्या बहुत तेजी से बढ़ी. अधिकतर लोगों ने कनेक्टिविटी का इशू बताया है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

चार्ट के मुताबिक, नेटवर्क प्रॉब्लम कई शहरों में दर्ज हो रहा है. दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, इंदौर और रायपुर के आसपास के इलाकों में यूजर्स ने नेटवर्क समस्या रिपोर्ट कराई है.
ये भी पढ़ें : क्यों ठप हो गए थे Facebook, Whatsapp और Insta? सर्विसेज़ शुरू हुईं तो कंपनी ने बताई वजह
जियो की ओर से इसपर आधिकारिक तौर पर कोई बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन कंपनी के ट्विटर हैंडल से यूजर्स को रिस्पॉन्ड करते हुए कंपनी ने कहा कि नेटवर्क में कनेक्टिविटी इशू चल रहा है.
ट्विटर पर लोगों ने एक ओर तो नेटवर्क इशू पर ट्वीट किया है, वहीं दूसरी ओर यूजर्स ने जियो पर चुटकी भी ली. दरअसल, फेसबुक के आउटेज पर जियो ने चुटकी ली थी और कहा था कि 'It's not the internet.' और इसके बाद आज जियो के नेटवर्क में ही दिक्कत हो गई है.
जियो ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं