विज्ञापन
This Article is From Jan 29, 2020

भारत के खिलाफ झूठे विमर्श और प्रचार को लेकर ब्रिटेन में भारतीय राजदूत ने किया आगाह

भारतीय उच्चायोग द्वारा लंदन में सोमवार को गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित वार्षिक कार्यक्रम में भारतीय समुदाय के सदस्यों और ब्रिटिश मंत्रियों व अधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने ब्रिटेन और भारत को आतंकवाद के खिलाफ जंग समेत विभिन्न क्षेत्रों में ‘नैसर्गिक साझेदार’ बताया.

भारत के खिलाफ झूठे विमर्श और प्रचार को लेकर ब्रिटेन में भारतीय राजदूत ने किया आगाह
प्रतीकात्मक चित्र
नई दिल्ली:

ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त रुचि घनश्याम ने कहा कि आतंकवाद के बदले हुए स्वरूप में भारत के खिलाफ झूठा विमर्श और प्रचार फैलाया जा रहा है जिससे देश में सद्भावपूर्ण माहौल व शांति को खतरा हो और देश की प्रगति को रोका जा सके. भारतीय उच्चायोग द्वारा लंदन में सोमवार को गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित वार्षिक कार्यक्रम में भारतीय समुदाय के सदस्यों और ब्रिटिश मंत्रियों व अधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने ब्रिटेन और भारत को आतंकवाद के खिलाफ जंग समेत विभिन्न क्षेत्रों में ‘नैसर्गिक साझेदार' बताया.

भारत की सुरक्षा चुनौतियों के संदर्भ में धनश्याम ने कहा कि हम चार दशक से भी ज्यादा समय से सीमा पार आतंकवाद की चुनौती का सामना कर रहे हैं जिसकी वजह से हजारों निर्दोष भारतीयों की जान गई. उन्नत होती तकनीक के दौर में आतंकवाद भी बदले हुए रूप में चुनौती के तौर पर उभरा है. सद्भाव और शांति को भंग करने और प्रगति को रोकने के लिये झूठे विमर्श और प्रचार फैलाए जा रहे हैं. 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Ambassador, Britain
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com